Advertisment

26 January 2025 Rashifal: वृष राशि वालों को सरकारी नौकरी के योग, सिंह राशि वाले कर सकते हैं विदेश यात्रा

26 January 2025 Rashifal: वृष राशि वालों को सरकारी नौकरी के योग, सिंह राशि वाले कर सकते हैं विदेश यात्रा dainik-rashifal-26-january-2025-sunday-daily-horoscope-12-zodiac-sign-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

26 January 2025 Rashifal: रविवार को ग्रहों की चाल कुछ राशियों के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आएगी। चलिए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए 26 जनवरी का दिन कैसा रहेगा। पढ़ें अपना आज का राशिफल (Daily Horoscope )-

Advertisment

मेष राशि का राशिफल (Mesh Rashi ka Rashifal)

मेष राशि के जातकों के लिए हानिकारक हो सकता है। किसी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं। मित्र बनकर आपको शत्रु परेशान कर सकते हैं। इसलिए शत्रुओं से आपको सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान से थोड़ी अनबन हो सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप निवेश का प्लान बना सकते हैं।

वृष राशि का राशिफल (Vrisabh Rashi ka Rashifal)

वृष राशि के जातकों को नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक विवाद को मिलकर सुलझाने की सलाह आपको दी जा रही है। हो सकता है इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति में भी हिस्सा मिल जाए।

आपको सरकारी नौकरी के योग बनते दिख रहे हैं। लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर नौकरीपेशा हैं तो आपको आफिस में किसी की बात बुरी लग सकती है।

Advertisment

मिथुन राशि का राशिफल (Mithun Rashi ka Rashifal)

मिथुन राशि वालों को दिन मान सम्मान में वृद्धि कराएगा। हालांकि इस दौरान आपको अपने कीमती सामान की सुरक्षा करने की सलाह दी जा रही है।

आपको विवादों से बचने की सलाह दी जा रही है। यदि आप व्यापारी हैं तो आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं।

हो सकता है आपको कोई सरकारी टेंडर भी मिल जाए। कार्य क्षेत्र में सहयोगी का साथ सफलता दिलाएगा। बॉस आपके काम से खुश होंगे। आपको मेहनत का फल मिलने लगेगा।

Advertisment

कर्क राशि राशिफल (Kark Rashi Rashifal)

कर्क राशि के जातकों को किसी भी ​निर्णय में जल्दबाजी से बचना होगा। लवलाइफ में हैं तो आपकी पार्टनर से थोड़ा मनमुटाव हो सकता है।

नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। हो सकता है आप प्रॉपर्टी की खरीदारी करें। लोन के लिए अप्लाई किया है तो उस पर अप्रूवल मिल सकता है।

सिंह राशि राशिफल (Singh Rashi ka Rashifal)

इन जातकों के लिए दिन मानसिक परेशानी ला सकात है। सेहत का ध्यान आपको रखने की सलाह दी जा रही है। हो सकता है आप नौकरी के सिलसिलें में बाहर जाए। किसी से झगड़ा हो सकता है। अगर पैतृक संपत्ति के मामले अटके हैं तो आपको बुजुर्गों की सलाह लेनी होगी। विदेशों जाने के योग बन रहे हैं।

Advertisment

कन्या राशि का राशिफल (Kanya Rashi Rashifal)

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन रुके कामों को पूरा कराने वाला होगा। दिन खुशियों भरा रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। हो सकता है आप लंबे समय की योजनाओं पर निवेश करें। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। सााझेदारी में कोई काम कर सकते हैं। मौज मस्ती में दिन बीतेगा।

तुला राशि राशिफल (Tula Rashi Rashifal)

इन जातकों के लिए रविवार का ​दिन मिलाजुला रहेगा। हालांकि इस दौरान आपको वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जा रही है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। सुख सुविधा पर खर्च करेंगे।

वृश्चिक राशि राशिफल (Vrischik Rashi Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। करियर को लेकर कोई बड़ा लेने से पहले बुजुर्गों की सलाह ले लें। कामों में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव आएगा।

धनु राशि राशिफल (Dhanu Rashi Rashifal)

दिन आपके लिए किसी नये काम की शुरुआत के लिए बेहतर है। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें। घर पर मेहमान हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर राशि राशिफल (Makar Rashi Rashifal)

इन जातकों को रविवार का दिन मेहनत से काम करने काी सलाह दी जा रही है। काम के चलते टेंशन हो सकती है। कही सुनी बातों से दूर रहें। परिवार संग मौज मस्ती में दिन बीतेगा।

कुंभ राशि राशिफल (Kumbh Rashi Rashifal)

कुंभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन परेशानी भरा हो सकता है। परिवार में तनाव हो सकता है। पुराना रोग परेशान कर सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। बच्चों को खुश कर पाएंगे।

मीन राशि राशिफल (Meen Rashi Rashifal)

मीन राशि वालों के लिए दिन काम की व्यस्तता लेकर आएगा। कामों पर ध्यान देंगे। अपनी जिम्मेदारियां को भी बखूबी निभा पाएंगे। मित्रों के साथ मौजमस्ती में दिन बीतेगा। व्यापारियों के लिए निवेश के लिए दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी की प्लानिंग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Grah Gochar 2025: शुक्र-शनि सहित इनकी फिरकी, पांच राशियों के जीवन में लाएगी बड़े बदलाव, प्रमोशन के प्रबल योग!

daily horoscope jyotish upay Astrology Hindi News sunday ka rashifal dainik-rashifal-26-january-2025 12-zodiac-sign-horoscope
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें