Advertisment

26 August ka Rashifal: सोमवार के दिन होगा इन राशि के जातको का लाभ, पूरें होंगे अधूरे काम, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

26 August ka Rashifal 2024: आज 26 अगस्‍त 2024 सोमवार के दिन भगवान शिव का विशेष महत्‍व माना जाता है। इस दिन व्‍यक्ति भगवान शिव

author-image
Aman jain
26 August ka Rashifal

26 August ka Rashifal

26 August ka Rashifal 2024: आज 26 अगस्‍त 2024 सोमवार के दिन भगवान शिव का विशेष महत्‍व माना जाता है। इस दिन व्‍यक्ति भगवान शिव का अभिषेक कर प्रभु की पूजा-अर्चना करता है। जिससे महादेव की कृपा हमेशा बनी रहे। ऐसा माना जाता है जिस पर भगवान शिव की कृपा होती है उस व्‍यक्ति का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाता है।

Advertisment

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार आज 26 अगस्‍त 2024 का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन किस राशि के जातक का स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है और किसे अपना विशेष ध्‍यान रखने की जरुरत है ये जानकारी आप अपनी राशि के राशिफल में पढ़ सकते हैं।

आप भी पढ़ें अपनी राशि का राशिफल

मेष (Aries)

आज का आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी किसी भी प्यारी वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। आज आपके जीवन में कोई कई महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते हैं। अपनी महिला मित्रों से सावधानी बरतें। आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

वृषभ (Taurus)

आज का दिन आपके भाग्य के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप नई कार या दुकान खरीद सकते हैं। वरिष्ठ लोगों से सलाह लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा। स्टूडेंट खेल में भाग ले सकते हैं। आपको व्यापार से धन लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

Advertisment

मिथुन (Gemini)

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला साबित हो सकता है। आज आपको नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज धन संबंधी मामलों में सर्तक रहने की जरूरत है। अपने निजी जीवन में संबंधों पर ज्यादा ध्यान दें। किसी भी बात को बैठकर शांति से हल करें

कर्क (Cancer)

आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है। परिवार से विचार विमर्श कर निर्णय लें। आपका आज कोई शत्रु या दुश्मन आपके सामने हार मान सकता हैं। आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप खर्चा सोच समझकर करें। आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा।

सिंह (Leo)

आज का दिन आपके लिए क्या नई चुनौतियों से भरा होने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों को आज कई प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। स्टूडेंट को शिक्षा में नहीं समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपना काम बड़े ध्यान से और शांत मन से करें कार्य में सफलता हांसिल होगी।

Advertisment

कन्या (Virgo)

आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको किसी भी फैसले को भावनाओं में आकर नहीं लेना है। परिवार में होने वाले कलेश को शांति से सुलझाएं। प्रॉपर्टी निवेश में आपको लाभ मिल सकता है। आप किसी बिजनेस संबंधी विशेषज्ञ व्यक्ति से राय ले सकते हैं।

तुला (Libra)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों को आज लाभ प्राप्त हो सकता है। लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहें जातकों को आज राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों को मन मुताबिक परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आपके करियर संबंधित कई फैसले लेना होंगे, इन्हें आप बड़े सोच समझ कर लें। अगर आप किसी नई काम की योजना बना रहे हैं तो इसमें किसी भी साथी पर विश्वास सोच समझ कर करें सभी से मधुर संबंध बनाए रखें।

Advertisment

धनु (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको किसी भी फैसले को या किसी भी निर्णय को सिर्फ और सिर्फ भावनाओं में आकर नहीं लेना है। काफी समय से परिवार में चल रहे विवाद आज शांत हो सकते हैं। अपने मन में शांति रखें और क्रोध करने से बचें। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में आपको लाभ हो सकता है।

मकर (Capricorn)

आज का आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया घर या नई गाड़ी खरीद सकते हैं। आप अपने बुजुर्गों से किसी भी मामले में सलाह ले सकते हैं। आप सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें किसी भी बात पर ज्यादा क्रोध न करें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ (Aquarius)

आपके कई समय से रुके हुए काम आज बन सकते हैं। आज आपकी राशि में धन लाभ के अच्‍छे योग बन रहे हैं। आज आपको एवं आपके परिवार के लिए कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आप अपने मन पर शांति रखें व्यर्थ की चिंताओं में ना पड़े। कई दिनों से रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है।

मीन (Pisces)

आज का दिन आपके लिए सामान्य होने वाला है। अपने पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर रखें नए कामों से निपटने के लिए बुजुर्गों से सलाह लें। आप आज किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको आज फालतू का खर्च करने से बचाना है।

यह भी पढ़ें- MP Weather Today: प्रदेश में जारी रहेगा भारी बारिश का दौर, अगले कुछ घंटों होगी मूसलाधार बारिश; विभाग ने जारी किया अलर्ट

Astrology Libra Capricorn Sagittarius Shani Dev तुला राशि scorpio Virgo cancer Gemini Leo Rashifal Taurus Pisces राशिफल Kal Ka Rashifal कन्या राशिफल कल का राशिफल किस्मत कुंभ राशिफल धनु राशिफल धर्म पंचांग मिथुन राशिफल शनि देव Aquarius सिंह राशि कन्या राशि — धनु राशि astrology in hindi Aries Horoscope Tomorrow rashifal Horoscope Today Jyotish News in Hindi Astrology Hindi राशिफल 26 अगस्‍त 2024 कल का मिथुन राशिफल वैशाख पूर्णिमा
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें