Advertisment

22 July ka Rashifal: सावन के पहले दिन किस राशि पर क्‍या रहेगा ग्रहों का प्रभाव, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

22 July ka Rashifal 2024: आज 22 जुलाई 2024 सोमवार के दिन भगवान शिव का विशेष महत्‍व माना जाता है। और आज से पवित्र सावन माह की भी

author-image
Aman jain
22 July ka Rashifal: सावन के पहले दिन किस राशि पर क्‍या रहेगा ग्रहों का प्रभाव, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

22 July ka Rashifal 2024: आज 22 जुलाई 2024 सोमवार के दिन भगवान शिव का विशेष महत्‍व माना जाता है। और आज से पवित्र सावन माह की भी शुरुआत हो रही है।

Advertisment

इस पूरे महीने व्‍यक्ति भगवान शिव का अभिषेक कर प्रभु की पूजा-अर्चना करता है। जिससे महादेव की कृपा हमेशा बनी रहे।

ऐसा माना जाता है जिस पर भगवान शिव की कृपा होती है उस व्‍यक्ति का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाता है।

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार आज 22 जुलाई 2024 का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisment

आज के दिन किस राशि के जातक का स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है और किसे अपना विशेष ध्‍यान रखने की जरुरत है ये जानकारी आप अपनी राशि के राशिफल में पढ़ सकते हैं।

आप भी पढ़ें अपनी राशि का राशिफल

मेष (Aries)

आज का दिन आपका कुछ-कुछ बीते दिन की तरह होने वाला है। कोर्ट से संबंधित मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं।

नौकरी करने वाले जातकों के लिए शुभ समाचार मिल सकते हैं। पैसों से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए मां लक्ष्‍मी की पूजा करें। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुधर जाएगी।

Advertisment

आज आपका शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 4 है।

वृषभ (Taurus)

आज आपके घर में मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। आपके सालों से रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं।

मां दुर्गा की कृपा से आपके जीवन में आने वाली परेशानी दूर हो जाएगी। पैसों से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सकती है। आज आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 7 है।

मिथुन (Gemini)

आज आपके स्‍वास्‍थ्‍य में अतार-चढ़ाव हो सकता है। आपको नौकरी में अपने क्रोध से बचकर रहना है और शांति से चीजों का स्‍वीकार करना है।

Advertisment

राजनीति में सफलता के योग बन रहे हैं। अपका दिन थका देने वाला रह सकता है। माता-पिता के किए पुण्‍यों का लाभी आपको मिलेगा।

आपको आज के दिन सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 3 है।

कर्क (Cancer)

आज का दिन आपके जीवन के लिए खास हो सकता है। आज आपके जीवन में कई शुभ योग बन रहे हैं। आज आपको अच्‍छी खबर मिल सकती है।

Advertisment

आपकी सैलरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। घर में पूजा-पाठ हो सकते हैं। अपने मन के अनुसार काम करें। आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 4 है।

सिंह (Leo)

आज आपको पुलिस और कोर्ट के कामों के चक्‍कर में भाग दौड़ हो सकती है। अपने मन को शांत रखें और शांति के साथ सभी कामों को पूरा करें।

अपने चरित्र पर रहें किसी भी तरह का गलत आचरण नहीं करें। ध्‍यान और पूजा-पाठ से आपका मस्तिष्‍क स्थिर रहेगा। आज आपका शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 5 है।

Advertisment

कन्या (Virgo)

आज के दिन आपके जीवन में पैसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य के साथ संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

आज के दिन आपके बहुत दिनों से बिगड़े काम बन सकते हैं। मन में शांति रखें और व्‍यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 3 है।

तुला (Libra)

आज आपका दिन स्थिर रहने वाला है। आप कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। मन में शांति रखने की जरूरत है।

भगवान का नाम लेने से आपका लाभ होगा। नौकरी में उन्‍नति होने के योग बन रहे हैं। राजनीति में तरक्की हो सकती है। आज आपका शुभ रंग काला और शुभ अंक 7 है।

वृश्चिक (Scorpio)

आज आपके घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आपके सालों से रुके पैसे आज आपके पास बापस आ सकते हैं।

भगवान कुबेर की पूजा करने से आपको विशेष लाभ हो सकता है। किसी भी काम को करते समय मन में शांति का भाव रखें। आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 1 है।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन आपका अच्‍छा जाने वाला है। आज आप बेहद खुश रहने वाले हैं। आज आपके किसी तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज आपके परिवार के सभी लोगों से संबंध अच्‍छे होंगे। आज आपका शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 9 है।

मकर (Capricorn)

आज का दिन आपके जीवन में परेशानी लेकर आ सकता है। आज आपके परिवार में तनाव की स्थिती हो सकती है।

ऐसे में आप अपने मन को शांत रखें और शांति से ही सभी कार्य करें। आप जिस भगवान को मानते उनका ध्‍यान करें आपको लाभ मिलेगा। आज आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 6 है।

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए अच्‍छा होने वाला है। आज आप ऊर्जा से भरे रहने वाले हैं। आज आपके दोस्‍त आपके काम में मदद करेंगे।

आपके घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन भी हो सकता है। आपको अपने मन में शांति रखनी चाहिए। जितना प्राप्‍त है उसे ही पर्याप्‍त समझें। आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 9 है।

मीन (Pisces)

आज आपको धन लाभ हो सकता है। आपके किए कामों की वजह से आपके मान मे वृद्धि होगी। आप अपने जीवन में धार्मिकता को ज्‍यादा महत्‍व दें।

आपकी पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होंगीं। निकट के लोगों से विरोध हो सकता है। मन में शांति रखें और भगवान का ध्‍यान करें। आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 9 है।

यह भी पढ़ें- अब पानी से चलेगा स्‍कूटर: 1 लीटर पानी में मिलेगा 150km तक का माइलेज, नहीं होगी लाइसेंस की जरूरत, जानें पूरी डिटेल

Advertisment
चैनल से जुड़ें