Advertisment

02 September ka Rashifal: सोमवती अमावस्या का दिन इन राशि के जातको के लिए रहेगा खास, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

02 September ka Rashifal 2024: 02 सितंबर 2024 सोमवार के दिन भगवान शिव का विशेष महत्‍व माना जाता है। इस दिन व्‍यक्ति भगवान शिव का अभिषेक

author-image
Aman jain
02 September ka Rashifal

02 September ka Rashifal

02 September ka Rashifal 2024: 02 सितंबर 2024 सोमवार के दिन भगवान शिव का विशेष महत्‍व माना जाता है। इस दिन व्‍यक्ति भगवान शिव का अभिषेक कर प्रभु की पूजा-अर्चना करता है। जिससे महादेव की कृपा हमेशा बनी रहे। इसी के साथ इस दिन पावन सोमवती अमावस्‍या पड़ रही है। ऐसा माना जाता है जिस पर भगवान शिव की कृपा होती है उस व्‍यक्ति का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाता है।

Advertisment

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार आज 02 सितंबर 2024 का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन किस राशि के जातक का स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है और किसे अपना विशेष ध्‍यान रखने की जरुरत है ये जानकारी आप अपनी राशि के राशिफल में पढ़ सकते हैं।

आप भी पढ़ें अपनी राशि का राशिफल

मेष (Aries)

मेष राशि के जातको को आज धन लाभ हो सकता है। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। आप अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखें नहीं तो आपको हॉस्पिटल जाना पड़ सकता है। आपको अपने जीवन में कई मौके मिलने वाले हैं। आप अपनी भावनाओं को काबू में रखें। आपके परिवार में मनोरंजन का माहौल बना रहेगा अपने बड़ों का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज सही रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान भी रखें। आज आपका दिन अच्छा बीतने वाला है। आपको अपने साथी के साथ प्रेम संबंधों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप एक नारियल को मंदिर में चढ़ाएं इससे आपकी समस्याएं कम होंगी।

Advertisment

मिथुन (Gemini)

आज आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप जमीन संबंधी व्यापार में लाभ कमा सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की जिम्मेदारी बढ़ेगी और सहयोगियों से सहायता मिल सकती है। आपके परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। आपको शेयर मार्केट से धन लाभ भी हो सकता है।

कर्क (Cancer)

आज आपको कोई हल्की-फुल्की बीमारी परेशान कर सकती है। सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले जातकों को आज नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपकी जीवन साथी की तलाश पूरी हो सकती है। आप अपने माता-पिता का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद लेकर काम करें आपको लाभ जरूर मिलेगा।

सिंह (Leo)

आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य बढ़िया रहने वाला है। आपको पार्टनरशिप में कोई काम नहीं करना चाहिए इससे आपको धोखा मिलने की संभावना ज्यादा है। आपको काम के साथ अपने सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है। आपको अपनी बच्चों की संगति का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

Advertisment

कन्या (Virgo)

आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आप किसी कार्य में जल्दबाजी न करें इससे कोई दुर्घटना होने की संभावना है। बच्चों के करियर को लेकर कोई भी फैसला भावुक होकर न लें। आपको कुछ नए कामों को लेकर प्लानिंग करनी पड़ सकती है।

तुला (Libra)

तुला राशि के जातकों को इस दिन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन समस्याओं के कारण आपका मन परेशान हो सकता है, लेकिन आपको धैर्य बनाकर रखना है और नकारात्मक विचारों से बचाना है। अपने व्यवहार से पारिवारिक के सदस्यों को परेशान ना करें। आज आप बिजनेस में बड़ा लेनदेन करने से बचें और अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों को कल का दिन आत्म विश्वास से भरपूर होने वाला है। आप अपने जीवन साथी के लिए नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। जिससे आपको धन लाभ होने के आसार बन सकते हैं। आपको किसी भी फैसले को लेने में जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

Advertisment

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन एक अलग ही ऊर्जा से भरा रहने वाले है। आप किसी धार्मिक यात्रा की प्लानिंग भी कर सकते हैं। आपको व्‍यवसाय से लाभ हो सकता है। आप अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके बच्चों की नौकरी लग सकती है।

मकर (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को कल किसी भी वाद विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। आपको अपने कामों को स्वयं ही हल करना चाहिए। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरी करने वाले जातकों के ऑफिस का माहौल सामान्य बना  रहेगा। आप अपने कामों को लेकर नई योजना बना सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपके परिवार में किसी धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके किसी मित्र की तबीयत खराब हो सकती है। आप इसे लेकर ज्यादा परेशान न हों। (02 September ka Rashifal 2024) घर के मामलों को बैठकर आराम से सुलझाएं।

मीन (Pisces) 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आज आपको धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद आज हल हो सकता है। भविष्य में आप कुछ धन निवेश कर लाभ कमा सकते हैं। धन संबंधी मामलों में सोच समझकर ही फैसला लें।

यह भी पढ़ें- Periods Pain Relief Tips: हेल्दी पीरियड्स पेन को कम करने के लिए खान-पान की आदतों में करें बदलाव, जानें कैसे

Astrology Libra Capricorn Sagittarius Shani Dev तुला राशि scorpio Virgo cancer Gemini Leo Rashifal Taurus Pisces राशिफल Kal Ka Rashifal कन्या राशिफल कल का राशिफल किस्मत कुंभ राशिफल धनु राशिफल धर्म पंचांग मिथुन राशिफल शनि देव Aquarius सिंह राशि कन्या राशि — धनु राशि astrology in hindi Aries Horoscope Tomorrow rashifal Horoscope Today Jyotish News in Hindi Astrology Hindi कल का मिथुन राशिफल वैशाख पूर्णिमा राशिफल 02 सितंबर 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें