Advertisment

Daily Horoscope for Nov 19, 2021 : शुक्रवार को चंद्र ग्रहण का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, जानें

Daily Horoscope for Nov 19, 2021 : शुक्रवार को चंद्र ग्रहण का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, जानें Daily horoscope-for-nov19-2021-how-will-the-day-of-lunar-eclipse-on-friday-be-for-you-know

author-image
Preeti Dwivedi
Daily Horoscope for Nov 19, 2021 : शुक्रवार को चंद्र ग्रहण का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, जानें

नई दिल्ली। 19 नवंबर यानि Daily Horoscope for Nov 19, 2021 शुक्रवार को चंद्र ग्रहण है। मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। परंतु कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें विशेष सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। आइए जान लेते हैं कौन सी हैं वे राशियां।

Advertisment

मेष राशि -
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने काम में पूरे मन से मेहनत करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण हो सकता है। प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा बीतने वाला है। माता-पिता का भी सहयोग मिलेगा।

वृष राशि -
वृष राशि के जातकों के लिए दिन सुकून भरा बीतेगा। जीवन में उत्साह महसूस करेंगे। बड़ी कंपनी से अच्छा ऑर्डर मिल सकता है।

मिथुन राशि -
जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे। नई सौदे में सतर्कता रखें। अन्यथा परिणाम विपरीत हो सकत हैं। कोई आपके लिए आर्थिक समस्या खड़ी कर सकता है। आपके आस-पास और अपने आस-पास के लोगों के साथ आपकी अच्छी छवि रहेगी।

Advertisment

कर्क राशि -
व्यापार से सं​बंधित नए एग्रीमेंट कर पाने का मौका मिल सकता है। समस्याओं से निपटने के लिए दिन अच्छा रहेगा। नया प्रस्ताव मिल सकता है। सोच-समझकर काम करें।

सिंह राशि -
सिंह राशि के जातक मानसिक तनाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे दिन सामान्य रहेगा। उदर विकार आपको घेर सकते हैं।

कन्या राशि -
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन भाग्य का साथ देगा। सभी कार्य बड़ी ही सरलता से होते दिखेंगे। भविष्य संबंधी योजनाएं बनाएंगे। कैरियर संबंधी निर्णय में मित्रों का सहयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

Advertisment

तुला राशि -
स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की जरूरत है। अन्यथा परिणाम भुगतने होंगे। शासन से आपको परेशानी मिल सकती है। आर्थिक रूप से परेशान रहने के कारण चिंता बढ़ सकती है। आपको अपने मन की बातें किसी से न बताने की सलाह दी जा रही है।

वृश्चिक राशि -
वृश्चिक राशि के जातकों को शुक्रवार को सतर्क रहना होगा। हानि की आशंका नजर आ रही है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी और व्यापार में अचानक निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

धनु राशि -
धनु राशि के लिए दिन अच्छा बीतने वाला है। कुछ नया करने पर विचार कर सकते हैं। तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आर्थिक लाभ होगा। आज काम के सिलसिले में बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

Advertisment

मकर राशि -
मकर राशि के जातकों को वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जा रही है। क्रोध पर भी नियंत्रण रखना होगा। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।

कुंभ राशि -
कुंभ राशि के जातकों के काम में रुकावट आ सकती हैं। जिसके चलते आपका मन विचलित हो सकता है। संपत्ति संबंधी विवादों में कुछ सुकून महसूस करेंगे। व्यापारिक स्थिति सामान्य रहने वाली है।

मीन राशि -
मीन राशि के जातकों को किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जा रही है। कुछ नया करने की ललक परेशानी का कारण बन सकती है। काम में मन कम लगेगा। किसी भी काम में जोखिम लेने से बचें।

Advertisment

नोट — लेख में दी गई सूचनाएं सामा​न्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi daily horoscope "articleSection 2021 bansal mp news today dharam news Astrology Today Astrology Today In Hindi 12 ke rashivar upaye aaj kiski karen pooja dhanu Dharam jyotish dhyan kanya kark kumbh kya karen is din makar meen mesh mithun singh tula vrash vrashchik bansal dharam news 19 Nov -Daily-Horoscope-2021 Daily Horoscope for Nov 19
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें