Advertisment

Aaj ka Rashifal (8 Dec 2024): रविवार को मीन के अटके काम पूरे होंगे, कन्या राशि वालों के लिए दिन होगा शुभ

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal (8 Dec 2024): रविवार को मीन के अटके काम पूरे होंगे। तो वहीं कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ होगा। आपकी राशि में क्या खास होगा, जानते हैं 8 दिसंबर का राशिफल (8 Dec ka Rashifal) ।

Advertisment

मेष राशि का राशिफल (Aries)

रविवार को दिन इन जातकों के काम पूरे करने पर फोकस करना होगा। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर चल रही डील में अड़कने आ सकती है। पारिवारिक समस्या को लेकर टेंशन में रह सकते हैं। जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श की आवश्यकता होगी। आपको धर्म-कर्म के कार्यों से भी जुड़ने का मौका मिलेगा।

वृष राशि का राशिफल (Taurus)

इन जातकों के लिए रविवार का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। दिन भागदौड़ भरा रहेगा। रविवार को आपके अटके काम पूरे होंगे। हो सकता है आप किसी मांगलिक कार्य में सफल हो जाएं। खर्चों में कमी आ सकती है।
निवेश के लिए भी दिन अच्छा है। भविष्य में इससे अच्छा फायदा होगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने से भी लाभ होगा। आपका खर्च भी उसमें काफी हो सकता है। बेहतर होगा कि आप अपना बजट देखकर काम करें।

मिथुन राशि का राशिफल (Gemini)

इन जातकों को वाहनों के उपयोग सावधानी से करने की सलाह दी जा रही है। नई प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। ज्यादा खर्चों से परेशान रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपकी मेहनत का फल मिलने लगेगा। व्यापार में बदलाव करना आपको नुकसान दे सकता है।

Advertisment

कर्क राशि का राशिफल (Cancer)

इन जातकों को दिन भाग्यशाली रहेगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। मेहनत का फल आपको मिलने लगेगा। बच्चों की सफलता से आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नाना-नानी के पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सुख समृद्धि पर पैसा खर्च करने से पजिससे आपके दुश्मन परेशान होंगे। माता-पिता का ध्यान रखें, आपका दिन अच्‍छा बीतेगा और आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी।

सिंह राशि (Leo)

दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। विद्यार्थियों की समस्याएं दूर होंगी। नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। परिजन आपके कामों से काफी खुश रहेंगे। वाणी व व्यवहार से लोग आपसे दोस्ती की करने की कोशिश करेंगे।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। हर कार्य में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत में उतार चढ़ाव आ सकता है। जिससे परेशानी होगी। फिजूलखर्ची भी हो सकती है। व्यापार में धन लाभ होगा और आपको तरक्‍की हासिल होगी।

Advertisment

तुला राशि (Libra)

दिन उलझनों भरा रह सकता है। किसी संपत्ति की खरीदारी की योजना बनाई है तो लटक सकती है। बिजनेस में भी आपके कुछ नए विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, जिससे आपको बचने का प्रयास करना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के करियर में समस्याएं आ सकती हैं। व्यापार बढ़ाने से खुश रहेंगे। धैर्य और प्रतिभा से मित्रों पर विजय प्राप्त करेंगे। पुराना विवाद चल रहा है तो उसमें जीत मिल सकती है। धन में वृद्धि के आसार हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

प्रॉपर्टी के मामले में आपको अच्छा लाभ होगा। लंबे समय से अटकी डील फाइनल हो सकती है। पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। किसी काम को लेकर समस्या आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं।

Advertisment

मकर राशि (Capricorn)

इन जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। कुछ अनचाहे खर्चे आपको झेलने पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में मन लगेगा और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

नए काम में निवेश करने से आपको लाभ होगा और आपकी तरक्‍की होगी। धन के मामले में आपको लाभ होगा और किस्‍मत आपका साथ देगी। आपके परिवार के लोगों से आपको हर प्रकार की मदद प्राप्‍त होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। अपने बिजनेस में किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिल सकता है। जिसमें आप पूरी लिखा पढ़ी करके आगे बढ़े। कोई सम्मान भी मिल सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी काम को पूरा न होने से निराशा हो सकती है।

मीन राशि (Pisces)

इन जातकों को करियर में लाभ मिल सकता है। किसी विवाद का हल आपको मिल सकता है। आपका मिलनसार स्वभाव आपको लाभ दिला सकता है। समाज मेंं आपको मान सम्मान मिलेगा। रात में परिवार और दोस्तों के साथ कहीं धूमने का प्लान बना सकते हैं।

daily horoscope Aaj ka rashifal dainik rashifal 8 dec 2024 ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें