Advertisment

Daily Horoscope 7 Dec 2021 : अनुभवी व्यक्तियों की सलाह आपके काम आएगी, लाभ मिलेगा

Daily Horoscope 7 Dec 2021 : अनुभवी व्यक्तियों की सलाह आपके काम आएगी, लाभ मिलेगा daily-horoscope-7-dec-2021-the-advice-of-experienced-people-will-come-in-handy-you-will-get-benefit

author-image
Preeti Dwivedi
Daily Horoscope 7 Dec 2021 : अनुभवी व्यक्तियों की सलाह आपके काम आएगी, लाभ मिलेगा

नई दिल्ली। 7 दिसंबर यानि Daily Horoscope 7 Dec 2021 मंगलवार का दिन सभी राशि के जातकों को मिलाजुला असर देगा। कुंभ राशि के जातकों को अनुभवी व्यक्तियों की सलाह तरक्की दिला सकती है। मीन राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। बाकी राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन क्या लेकर आया है। आइए जानते हैं।

Advertisment

मेष राशि —
मेष राशि वालों का परिवार में विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। मां के आशीर्वाद से सारे कार्य सफल होंगे।

वृष राशि —
वृष राशि के जातक संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा।

मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों के लिए जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाइयों का अल्प सहयोग मिलेगा। घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है।

Advertisment

कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों को भाइयों का सहयोग मिलेगा। व्यय हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। आय के साधन बढ़ेंगे।

सिंह राशि —
सिंह राशि के जातक नौकरी में तरक्की पाएंगे। व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। मां की बातों पर अमल करें।

कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह आपको दी जा रही है। दिन आलस में बीतेगा।

Advertisment

तुला राशि —
तुला राशि के जातक रुके हुए कार्य पूर्ण कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। कार्य में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि —
जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मानसिक तनाव महसूस करेंगे। कार्यों में कठिनाई आ सकती है।

धनु राशि —
धनु राशि के जातकों को व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण करने की सलाह आपको दी जा रही है। पिता का सहयोग मिलेगा।

Advertisment

मकर राशि —
मकर राशि के जातक धन संपदा प्राप्त करेंगे। दूसरों पर निर्भर न रहने की सलाह आपको दी जा रही है। अपना काम स्वयं करें।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातकों को अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लेंना चाहिए। किसी कार्य को लेकर देरी हो सकती है। दिन शुभ फल देने वाला रहेगा।

मीन राशि —
मीन राशि के जातक सम्मान प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। व्यापार में सतर्क रहना होगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा।

bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Pradesh News Hindi MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP Samachar in Hindi daily horoscope "articleSection bansal mp news today तुला राशि मीन राशि dec Daily Horoscope 2021" सिंह राशि कुंभ राशि Daily Horoscope 7 dec 2021 कन्या राशि — कर्क राशि धनु राशि मकर राशि मिथुन राशि मेष राशि वृश्चिक राशि वृष राशि
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें