Advertisment

Daily Horoscope 5 Dec 2021 : तरक्की के नए अवसर मिलेंगे, रहना होगा सतर्क, बाकी भी जानें अपना हाल

Daily Horoscope 5 Dec 2021 : तरक्की के नए अवसर मिलेंगे, रहना होगा सतर्क, बाकी भी जानें अपना हाल daily-horoscope-5-dec-2021-there-will-be-new-opportunities-for-progress-you-have-to-be-alert-know-your-condition-as-well

author-image
Preeti Dwivedi
Daily Horoscope 5 Dec 2021 : तरक्की के नए अवसर मिलेंगे, रहना होगा सतर्क, बाकी भी जानें अपना हाल

नई दिल्ली। रविवार यानि 5 दिसंबर Daily Horoscope 5 Dec 2021 का दिन सभी राशियों के लिए उतार—चढ़ाव वाला रहेगा। मेष राशि वालों को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। पर साथ ही सतर्क रहने की भी आपको सलाह दी जा रही है। बाकी भी जानें अपना हाल।

Advertisment

मेष राशिफल —
मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन व्यय कराने वाला रहेगा। जीवन साथी के साथ आपसी तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। अवसरों का लाभ उठा पाएंगे।

वृष राशिफल —
वृष राशि के जातकों को पारिवारिक विवाद से बचने की सलाह दी जा रही है। समाज में आप प्रतिष्ठा प्राप्त कर पाएंगे। आपकी मानसिक गुणवत्ता की तारीफ हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम बीतेगा।

मिथुन राशिफल —
मिथुन राशि वालों को आलस छोड़ने की सलाह दी जा रही है। कार्य क्षेत्र में आपका वर्चश्व बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहने वाला है।

Advertisment

कर्क राशिफल —
कर्क राशि वालों को मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाएगा। धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। पराक्रम बढ़ेगा। सरकारी पक्ष से मुनाफा होगा।

सिंह राशिफल —
सिंह राशि वालों में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा बीतने वाला है। पर रविवार को आपको वाहन सावधानी से चलाने में सावधान रखनी होगी। नया घर व वाहन लेने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशिफल —
कन्या राशि वाले को व्यापार में तरक्की मिलेगी। मानसिक रूप से थोड़ा अशांत महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी दिन सतर्क से बिताना होगा।

Advertisment

तुला राशिफल —
तुला राशि वालों को संतान से सुख मिलेगा। अगर आपके कोई मुकदमें कोर्ट में चल रहे हैं तो उनमें सफलता मिल सकती है। व्यय बढ़ सकता है। ररिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक राशिफल —
वृश्चिक राशि वाले कल के दिन जातक की आमदनी में वृद्धि और धन लाभ के योग हैं। ऑफिस आपको कुछ नए अधिकार व जिम्मेदारियां दी जा सकती हैंं। नौकरी में स्थानांतरण हो सकते हैं। विदेशों से धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। पारिवारिक जीवन आनंदमय होगा।

धनु राशिफल —
धनु राशि वालों को विदेश यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। सेहत आपका उतार—चढ़ाव भरा रहेगा। हो सकता हैं कहीं कोर्ट—कचहरी में उलझ जाएं। अत: सतर्क रहें। राज्य से लाभ हो सकता है।

Advertisment

मकर राशिफल —
मकर राशि वाले मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे। मानसिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे। पिता की सेहत का ध्यान आपको रखना होगा। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। अहंकार का त्याग करना होगा।

कुंभ राशिफल —
कुंभ राशि वाले जातकों को संयम से काम लेने की सलाह दी जा रही है। पैसे की बचत भी कर सकते हैं। संतान पक्ष के लिए मिलाजुला असर दिखेगा।

मीन राशिफल —
मीन राशि वालों का वर्चस्व बढ़ेगा। मेहनत का फल मिलेगा। थोड़ा संयम रखना होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Pradesh News Hindi MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP Samachar in Hindi daily horoscope "articleSection bansal mp news today dec Daily Horoscope 2021" Daily Horoscope 5 dec 2021
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें