Advertisment

Daily Horoscope 30 Nov 2021 : वाणी पर रखना होगा संयम, वरना बिगड़ेंगे काम

Daily Horoscope 30 Nov 2021 : वाणी पर रखना होगा संयम, वरना बिगड़ेंगे काम daily-horoscope-30-nov-2021-will-have-to-keep-restraint-on-speech-otherwise-work-will-deteriorate

author-image
Preeti Dwivedi
Daily Horoscope 30 Nov 2021 : वाणी पर रखना होगा संयम, वरना बिगड़ेंगे काम

नई दिल्ली। आज यानि Daily Horoscope 30 Nov 2021 नवंबर माह का आखिरी दिन मेष राशि वालों को वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जा रही है। पंडित सनत कुमार खम्परिया से जानते हैं बाकी राशियां आज उनके लिए क्या लेकर आई हैं।

Advertisment

मेष राशिफल —
मेष राशि वालों की आर्थिक तंगी दूर होगी। वाणी पर संयम रखें। दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष राशिफल —

वृष राशि के जातकों विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। कोई कार्य में की गई जल्दबाजी हानि करा सकती है।

मिथुन राशिफल —
मिथुन राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत खास है। रिश्तों में मधुरता आएगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

Advertisment

कर्क राशिफल —
कर्क राशि के जातक हर काम में सफलता पाएंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यालय में अधिकारी से विवाद हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशिफल —
सिंह राशि के लिए धन लाभ होगा। कोई नया काम शुरू न करें। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। बड़ों के साथ मनमुटाव हो सकता है। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

कन्या राशिफल —
कन्या राशि वाले भावुकता पर नियंत्रण रखें। दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे। कोई भी काम सोच समझकर करें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

Advertisment

तुला राशिफल —
तुला राशि के लिए अच्छी खबर आपको मिल सकती है। करियर के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वाले किसी से उलझें नहीं। शुभ समाचार मिलने की संभावना है, आपका तनाव दूर होगा किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

धनु राशिफल —
धनु राशि वाले यात्रा पर जा सकते हैं। गाड़ी संभलकर चलाएं। व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

Advertisment

मकर राशिफल —
मकर राशि वालों का परिवार से मनमुटाव हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें। साथ ही सेहत बिगड़ सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशिफल —

कुंभ राशि वालों को धन लाभ होगा। हालांकि आज आपका हर काम बिना रूकावट के पूरा होगा। किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है, किसी रिश्तेदार या स्वजन के कारण तनाव मिलेगा।

मीन राशिफल —
मीन राशि वालों को नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आपका खर्च बढ़ेगा। साथ ही किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता हैपारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे।

bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Pradesh News Hindi MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP Samachar in Hindi "articleSection bansal mp news today Daily Horoscope 30 Nov 2021 Daily Horoscope articleSection Nov 30 Daily Horoscope 2021"
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें