Advertisment

Daily Horoscope 20 Sep 2021 : मेष को मिलेगा सम्मान, वृष को मिलेगा रूका धन

सोमवार से पितृ पक्ष शुरू हो रहे हैं। Daily Horoscope 20 Sep 2021 आइए जानते हैं पितरों के दिनों की शुरूआत सभी राशि के जातकों के लिए कैसी रहने वाली है। इसमें मेष राशि के जातकों को समाज में सम्मान मिलेगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Daily Horoscope 20 Sep 2021 : मेष को मिलेगा सम्मान, वृष को मिलेगा रूका धन

नई दिल्ली। सोमवार से पितृ पक्ष शुरू हो रहे हैं। Daily Horoscope 20 Sep 2021 आइए जानते हैं पितरों के दिनों की शुरूआत सभी राशि के जातकों के लिए कैसी रहने वाली है। इसमें मेष राशि के जातकों को समाज में सम्मान मिलेगा। वृष राशि के जातकों को लंबे समय से रुका हुआ धन मिल सकता है। पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार जानते हैं बाकी राशि के जातकों का हाल।

Advertisment

मेष राशि —
मेष राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन सामाजिक क्षेत्र में सम्मान दिलाएगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा डाल दें।

वृष राशि —
वृष राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन मिश्रित फलदाई रहेगा। व्यापार की योजना पर ध्यान देंगे। लंबे समय से रुका हुआ धन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति से थोड़ा कठिनाई से जूझना पड़ सकता है।

मिथुन राशि —

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। छोटा-मोटा व्यवसाय कर सकते हैं। शाम के सयम मित्रों के साथ मेल मिलाप में बीतेगा। छोटे-मोटे व्यवसाय से लाभ भी हो सकता है।

Advertisment

कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। विरोधी आपकी आलोचना करेंगे। परिवार में किसी के विवाह की चिंता सता सकती है। थोड़ा परेशान रहेंगे।

सिंह राशि —
सिंह राशि के जातकों के लिए कठिन परिश्रम से ही सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। समाज में आपका दायित्व बढ़ाएगा। कार्य में अपना दायित्व निभाएंगे। शाम को किसी परिजन के साथ घूमने जा सकते हैं।

कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकों को शाम के समय रूका हुआ धन मिलेगा। मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

Advertisment

तुला राशि —
तुला राशि के जातक व्यवसाय के लिए दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। अगर कोई व्यवसाय साझेदारी में करने का मन बनाया है तो कुछ समय के लिए डाल दें। उन्नति के मार्ग खुलेंगे।

वृश्चिक राशि —

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नौकरी से सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से थोड़ी निराशा रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को बड़ो के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी।

धनु राशि —
धनु राशि के जातक माता—पिता की सेवा में समय बिताएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सोमवार का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा।

Advertisment

मकर राशि —

मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से सोमवार का दिन उत्तम रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें नुकसान हो सकता है। शाम के समय परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जो जातक सरकारी नौकरी से जुड़े हैं उन्हें महिला मित्र से सहयोग मिलेगा। पुराना कर्जा है उसे उतारने में सफल होंगे। धन खर्च हो सकता है। घूमने पर धन व्यय होगा।

मीन राशि —
मीन राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। मित्रों की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। विद्या​र्थियों को कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलेगी।

Bansal News bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP MP Live News Hindi mp news hindi daily horoscope bansal mp news today Astrology Today Astrology Today In Hindi 12 ke rashivar upaye aaj kiski karen pooja dhanu Dharam jyotish dhyan kanya kark kumbh kya karen is din makar meen mesh mithun singh tula vrash vrashchik कन्या कर्क कुंभ तुला धनु मकर मिथुन मीन मेष वृश्चिक वृष सिंह 20 September 2021 ka rashifal 20 September ka rashifal Daily Horoscope 20 Sep 2021
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें