Advertisment

Daily Horoscope 18 Oct 2021 : मेष वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, बाकी भी जानें कैसा बीतेगा हफ्ते का पहला दिन

Daily Horoscope 18 Oct 2021 : मेष वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, बाकी भी जानें कैसा बीतेगा हफ्ते का पहला दिन daily-horoscope-18-oct-2021-the-financial-condition-of-the-people-of-aries-will-be-strong-know-how-the-first-day-of-the-week-will-be

author-image
Preeti Dwivedi
Daily Horoscope 18 Oct 2021 : मेष वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, बाकी भी जानें कैसा बीतेगा हफ्ते का पहला दिन

नई दिल्ली। सोमवार का दिन मेष Daily Horoscope 18 Oct 2021 राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा बीतने वाला है। तो वहीं वृष राशि वाले नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। बाकी राशि वाले भी जानें कैसा रहेगा उनके लिए सोमवार का दिन।

Advertisment

मेष राशि —
मेष राशि के जातकों को आज कृषि संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती है। नई नौकरी मिलने के भी योग हैं। आज का दिन प्रसन्नता में बीतेगा।
व्यय पर ध्यान होगा। तो आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं।

वृष राशि —
आज से आपके अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। नया कारोबार शुरू करने की योजना भी बना सकते हैं।

मिथुन राशि —
आपके दशम भाव में स्थित चंद्रमा कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे फल प्रदान करेंगे। इस राशि के कुछ जातकों को कोई बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन कार्यक्षेत्र में मिल सकती है। यदि पारिवारिक कारोबार करते हैं तो उसमें भी फायदा मिल सकता है।

Advertisment

कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों की यात्रा हो सकती है। लाभ मिलने की पूरी संभावना है। विद्यार्थियों को खास तौर पर परीक्षा देने वाले वालों को सफलता मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि —
सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। उदर विकार घेर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए योग व व्यायाम आदि करें।

कन्या राशि —
कन्या राशि वालों को महिला अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। आपके अधूरे सभी काम आज पूरे होंगे। ​विवाह की इच्छा रखने वालों की मुरात पूरी होगी।

Advertisment

तुला राशि —
तुला राशि के जातकों को वाहन दुर्घटना का भय बना हुआ है। अत: सावधान रहें। पुरानी बीमारियां घेर सकती हैं। शारीरिक आलस का त्याग करें।

वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। संतान सुख मिल सकता है। कुछ जातकों का दिन एकांत में बीत सकता है।

धनु राशि —
इस राशि के जातकों में नौकरी पेशा लोगों को लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा बीतेगा। भूमि—भवन आदि खरीदारी का मन बना सकते हैं।

Advertisment

मकर राशि —
मकर राशि वालों को स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातकों को वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जा रही है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से शरीर का ध्यान रखना होगा।

मीन राशि —
मीन राशि वालों को दिन खुशी में बीत सकता है। आपके व्यवहार से सभी आ​​कर्षित होंगे। नए दोस्त बना सकते हैं।

Advertisment
सिंह वृष वृश्चिक मेष मीन मिथुन मकर धनु तुला कुंभ कर्क कन्या vrashchik vrash tula singh mp news hindi mithun mesh meen makar kya karen is din kumbh kark kanya jyotish dhyan Hindi News Channel MP Dharam dhanu Daily Horoscope 18 Oct 2021 daily horoscope bansal news today bansal mp news today bansal mp news Astrology Today In Hindi Astrology Today aaj kiski karen pooja aaj ka rashiphaf 12 ke rashivar upaye
Advertisment
चैनल से जुड़ें