Advertisment

Daily Horoscope 11 Jan 2022 : धनु में सूर्य का गोचर आप पर क्या करेगा असर, पढ़े अपनी राशि

Daily Horoscope 11 Jan 2022 : धनु में सूर्य का गोचर आप पर क्या करेगा असर, पढ़े अपनी राशि daily-horoscope-11-jan-2022-how-will-the-transit-of-sun-in-sagittarius-affect-you-read-your-zodiac-sign-today-horoscope-pd

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal: आज इन 2 राशियों के लोगों लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

भोपाल। वर्तमान में सूर्य मकर राशि Daily Horoscope 11 Jan 2022 में चल रहे हैं। मीन राशि में चंद्रमा गतिमान हैं। आइए जानते हैं आप पर ये क्या असर डालेंगे। पढ़ें मंगलवार का राशिफल।

Advertisment

मेष राशि
मेष राशि वालों में नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यालय की जिंदगी अच्छी होगी। धन की आवक पहले जैसी ही रहेगी। आपको अपनी संतान से इस सप्ताह मदद मिलेगी। पिता और माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो इस बात की थोड़ी संभावना है कि आपके पास शादी के प्रस्ताव आए।

वृष राशि
वृष राशि के जातक अपने शत्रुओं को आसानी से परास्त कर सकेंगें। आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आप को कोरोनावायरस से बचने का उपाय करना चाहिए।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के अविवाहित जातकों के विवाह का अच्छा संयोग बन रहा है। परंतु इसमें बहुत सारी बाधाएं आएंगी। कचहरी के कामों में आप इस सप्ताह सफल रहेंगे। भाग्य से आपको सामान्य मदद मिलेगी। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। आपके माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

Advertisment

कर्क राशि
सोमवार का दिन आपके लिए मिश्रित फलदाई है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपके जीवनसाथी के कमर या गर्दन पर दर्द हो सकता है। व्यापार सप्ताह के प्रारंभ में अच्छा चलेगा परंतु बाद में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपके खर्चे में बढ़ोतरी होगी। अगर आप कर्मचारी हैं तो आपका कार्य बदला जा सकता है। लंबी यात्रा का योग है।

सिंह राशि
अगर आप कर्मचारी हैं अपने कार्यालय पर अच्छा दबाव रहेगा। अगर आप जनप्रतिनिधि हैं जनता में आपकी स्वीकार्यता बढ़ेगी। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपको इस सप्ताह अपने भाई बहनों का कोई सहयोग प्राप्त नहीं होगा। आपके पिताजी और माताजी को कष्ट हो सकता है।

Surya Ka Gochar (Makar Sankranti Muhurta) 2022 : मकर संक्रांति पर त्रिग्रही योग! रात 9:8 बजे सूर्य का मकर में प्रवेश, देखें पंचांग में कहां है सही समय

Advertisment

कन्या राशि
इस राशि के जनप्रतिनिधियों के लिए अच्छा समय नजदीक आ रहा है। भाग्य आपका साथ बहुत कम देगा। आपको परिश्रम से ही सभी कार्य संपन्न करना होगा। शारीरिक कष्ट हो सकता है।

तुला राशि
आपके पास धन आने का योग है। आपको अपने भाई बहनों का सहयोग मिल सकता है। जनता ने आप की प्रसिद्धि फैलेगी। व्यापार ठीक चलेगा। संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। भाग्य कोई विशेष साथ नहीं देगा।

वृश्चिक राशि
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परंतु बाद में उसमें थोड़ी गिरावट आ सकती हैं। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भी तकलीफ आ सकती है। खराब रास्ते से धन आने का योग है। आपका अपने भाई बहनों से विवाद संभव है।

Advertisment

धनु राशि
धनु राशि के अविवाहित जातकों के विवाह हेतु अच्छे प्रस्ताव आएंगे। अगर आप की दशा अंतर्दशा ठीक हैं तो विवाह तय भी हो जाएगा। आपके शत्रु आप से परास्त हो जाएंगे।

Rashi Parivartan (Grah Gochar )Jan 2022 : साल का पहला महीना, ग्रहों का गोचर, आप पर असर

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदाई है। आपके कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है। आपके जीवन साथी को भी मामूली कष्ट हो सकता है। धन आने का सामान्य योग है। मकर संक्रांति के बाद से स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। पेट के विकार बढ़ेंगे।

Advertisment

कुंभ राशि
आपकी माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अगर वे काफी वृद्ध है तो आपको उन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। भाई बहनों से आपके संबंध सामान्य रहेंगे। उनसे आपको कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं होगा। आपको अपने संतान से थोड़ा बहुत सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि
घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। यह भी संभव है की आप मकान इत्यादि कोई बड़ी चीज खरीद लें। धन आने का योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। भाई बहनों से दूरी बढ़ेगी।

horoscope today horoscope for today' horoscope Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP free daily horoscope daily virgo horoscope daily scorpio horoscope daily sagittarius horoscope Daily Rashifal daily leo horoscope daily horoscope today daily horoscope prediction daily horoscope for today daily horoscope 2022 Daily Horoscope 11 Jan 2022 daily horoscope daily gemini horoscope daily cancer horoscope daily aries horoscope daily aquarius horoscope bansal news today bansal mp news today bansal mp news aries daily horoscope today "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें