Advertisment

Dahi Handi Janmashtami: इस बार पूरी धूमधाम के साथ मनेगा दही हांडी उत्सव, यहां पर है बहुत फेमस

महाराष्ट्र में दो साल के बाद शुक्रवार को पूरी धूमधाम के साथ दही हांडी उत्सव मनाया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण पिछले दो साल ऐसा नहीं हो पाया था।

author-image
Bansal News
Dahi Handi Janmashtami: इस बार पूरी धूमधाम के साथ मनेगा दही हांडी उत्सव, यहां पर है बहुत फेमस

मुंबई। Dahi Handi Janmashtami महाराष्ट्र में दो साल के बाद शुक्रवार को पूरी धूमधाम के साथ दही हांडी उत्सव मनाया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण पिछले दो साल ऐसा नहीं हो पाया था। दही हांडी जन्माष्टमी उत्सव का हिस्सा है। इस दौरान दही से भरी मटकी रस्सियों के सहारे बीच में लटकी होती है, जिसे मानव पिरामिड बनाकर तोड़ा जाता है। यह त्यौहार मुंबई महानगरीय क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।

Advertisment

महाराष्ट्र सरकार ने की थी घोषणा

महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने घोषणा की थी कि इस साल दही हांडी और गणेश चतुर्थी सहित धार्मिक त्योहारों को मनाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में घोषणा की थी कि उनकी सरकार ने लोकप्रिय उत्सव दही हांडी को साहसिक खेल का दर्जा देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों या उनके परिवारों को मानव पिरामिड बनाने के दौरान किसी खिलाड़ी के हताहत होने की स्थिति में मुआवजा दिया जाएगा।

इतना मिलेगा मुआवजा

उन्होंने कहा कि यदि मानव पिरामिड बनाने के दौरान किसी प्रतिभागी की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 10 लाख रूपये की अनुग्रह राशि मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी के गंभीर रूप से घायल हो जाने पर सात लाख रूपये तथा मामूली रूप से घायल होने पर पांच लाख रूपये दिये जाएंगे।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें