Advertisment

दादा साहेब फाल्के को भारत रत्न दिया जाना चाहिए : पौत्र चन्द्रशेखर पुसाल्कर

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

पणजी, 19 जनवरी (भाषा) फिल्म निर्माता दादा साहेब फाल्के के पोते चन्द्रशेखर पुसाल्कर ने भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले फाल्के को फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए भारत रत्न देने की मांग की है।

Advertisment

फाल्के की मूक फिल्म ‘राजा हरिशचन्द्र’ (1913) को पहली पूर्ण भारतीय फीचर फिल्म का दर्जा प्राप्त है।

अपने करीब दो दशक लंबे करियर में फाल्के ने 95 बड़ी फिल्में बनायी जिनमें ‘मोहिनी भस्मासुर’, ‘सत्यवान सावित्री’ और ‘कालिया मर्दन’ शामिल हैं।

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 51वें संस्करण के दौरान पुसाल्कर ने कहा कि यह उचित होगा अगर दादा साहेब को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाए।

Advertisment

उन्होंने आशा जतायी कि फिल्म जगत उनके जीवन पर फिल्म बनाने पर भी विचार करेगा।

पुसाल्कर ने कहा, ‘‘यही उचित अवसर है। मेरे दादाजी का 150वां जन्मवर्ष है और मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न देने का उचित समय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सेलिब्रेटी आते-जाते रहेंगे, लेकिन जब तक सिनेमा है दादा साहेब फाल्के को याद किया जाएगा।’’

Advertisment

भाषा अर्पणा वैभव

वैभव

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें