Advertisment

30 April History: आज ही के दिन हिटलर ने कहा था दुनिया को अलविदा, जानिए Aaj Ka Itihaas

30 April History: 30 अप्रैल का दिन एडोल्फ़ हिटलर की मौत के दिन के रूप में दर्ज है। और आज ही दादा साहब फालके का जन्‍म हुआ था

author-image
Bansal news
30 April History: आज ही के दिन हिटलर ने कहा था दुनिया को अलविदा, जानिए Aaj Ka Itihaas

30 April History: इतिहास में 30 अप्रैल का दिन दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह माने जाने वाले जर्मन नेता एडोल्फ़ हिटलर की मौत के दिन के रूप में दर्ज है।

Advertisment

दुनिया से यहूदियों का नामो निशान मिटा देने का ख्वाब देखने वाले जर्मन तानाशाह हिटलर ने 30 अप्रैल 1945 का निधन हुआ था।

30 अप्रैल 1945 को सोवियत सेनाओं से घिरने के बाद बर्लिन में जमीन से 50 फुट नीचे एक बंकर में खुद को गोली मारकर अपनी पत्नी इवा ब्राउन के साथ आत्महत्या कर ली थी।

publive-image

30 अप्रैल की देश-दुनिया की ऐतिहासिक घटनाएं

देश दुनिया के इतिहास में 30 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का क्रम इस प्रकार है।

Advertisment

1030 : भारत में कई मंदिरों को लूटने वाले महमूद गजनवी का निधन 30 अप्रैल को हुआ था।

1598 : आज ही के दिन हुआ था अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन।

1789 : जॉर्ज वॉशिंगटन सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए थे।

1870 : भारतीय सिनेमा के पितामह धुंदीराज फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म हुआ था।

Advertisment

Dadasaheb Phalke Birthday Special The Father Of Indian Cinema And His First Film Raja Harishchandra - Entertainment News: Amar Ujala - कौन थे भारतीय सिनेमा की नींव रखने वाले दादा साहेब फाल्के,

1896 : आनंदमयी मां का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1908 : आज खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका था, लेकिन दो बेगुनाह बम की चपेट में आकर मारे गए थे।

1936 : 30 अप्रैल को महात्मा गांधी ने अपना आवास बदला और वर्धा में सेवाग्राम आश्रम रहने लगे थे।

1945 : आज जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की थी।

Advertisment

ऋषि कपूर की वो पाँच सुपरहिट फिल्में, जिन्होंने बदल दिया समाज का नज़रिया | YourStory

1973 : आज के अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने देश के राष्ट्रपति के नाते वॉटरगेट काँड की ज़िम्मेदारी ली थी, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह निजी तौर पर इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

1975 : आज वियतनाम युद्ध का अंत हुआ। तीन दिन के सत्तारूढ़ राष्ट्रपति दुओंग वैन मिन्ह ने अपनी सेनाओं से समर्पण करने और उत्तरी वियतनामियों से हमले रोकने को कहा था।

1991 : बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर हो गए थे।

Advertisment

1991 : अंडमान द्वीप समूह के एक निर्जन द्वीप पर एक सुस्‍त पड़े ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ था। शताब्दी में पहली बार ऐसा हुआ था।

1993 : जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक मैच के दौरान उस समय की दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी मोनिका सेलेज़ को चाकू मारकर घायल कर दिया गया।

2020 : हिंदी सिनेमा जगत के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का कैंसर से निधन हुआ था।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें