Advertisment

Dada Saheb Phalke Award 2021: सुशांत सिंह राजपूत को किया गया सम्मानित, जानिए क्यों दिया जाता है यह अवार्ड

Dada Saheb Phalke Award 2021: सुशांत सिंह राजपूत को किया गया सम्मानित, जानिए क्यों दिया जाता है यह अवार्डDada Saheb Phalke Award 2021: Sushant Singh Rajput honored, know why this award is given

author-image
Bansal Digital Desk
Dada Saheb Phalke Award 2021: सुशांत सिंह राजपूत को किया गया सम्मानित, जानिए क्यों दिया जाता है यह अवार्ड

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को गूजरे हुए 8 महीन हो गए हैं। लेकिन उनके फैंस अभी भी उन्हें भूल नहीं पाते हैं। उनके जन्मदिन से लेकर रक्षाबंधन तक सोशल मीडिया पर अक्सर याद करते रहते हैं। अब एक बार फिर लोग उन्हें याद कर रहे हैं। इस बार याद करने का मौका बेहद खास है। क्योंकि उन्हें अपनी आखिरी फिल्म दिल बेचारा के लिए सम्मानित किया गया है।

Advertisment

https://twitter.com/Dpiff_official/status/1363829112989655043

दादा साहब फाल्के अवार्ड से किया गया सम्मानित

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को मुंबई में दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर के तौर पर सम्मानित किया गया है। DPIFF ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा करते हुए उनका एक फोटो शेयर किया है जिस पर लिखा है 'क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर.. दिवंगत श्री सुशांत सिंह राजपूत (1986-2020)'

छोटे से करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी

सुशांत को मिले इस अवार्ड से उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। बतादें कि सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद फिल्मों में काम करना शुरू किया था। उन्होंने फिल्म 'काई पो चे' से बॉलीवुड में इंट्री की थी। टीवी की तरह ही उन्होंने यहां भी धमाल मचाया। उन्होंने अपने छोटे से फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म दिए। चाहे वह एमएस धोनी हो या केदारनाथ, या फिर छिछोरे। दर्शकों ने लगभग उनके सभी फिल्मों को सराहा। लेकिन पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि वो 14 जून 2020 को इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। आज भी उनके मौत की गुत्थी नहीं सुलझी है।

क्या है दादा साहब फाल्के पुरस्कार

बतादें कि भारत सरकार की तरफ दिया जाने वाला यह एक वार्षिक पुरस्कार है। इसे किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उनके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इसकी शुरूआत दादा साहब फाल्के के जन्म शताब्दी यानी साल 1969 से हुआ। उस वर्ष 17वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में पहली बार यह सम्मान अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था। वर्तमान में इस पुरस्कार के साथ 10 लाख रूपए और स्वर्ण कमल दिए जाते हैं।

Advertisment

इस साल पुरस्कार के लिए अलग-अलग कैटेगरी में इन एक्टरों ने मारी बाजी

1. बेस्ट फिल्म- तान्हाजी, अनसंग वॉरियर

2. बेस्ट डायरेक्टर- अनुराग बसु, लूडो

3. बेस्ट एक्टर- अक्षय कुमार, लक्ष्मी

4.  बेस्ट एक्ट्रेस- दीपिका पादुकोण, छपाक

5.  क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर- सुशांत सिंह राजपूत, दिल बेचारा

6.  क्रिटिक्स बेस्ट ऐक्ट्रेस- कियारा आडवाणी, गिल्टी

7.  बेस्ट ऐक्टर (सपॉर्टिंग रोल)- विक्रांत मेस्सी, छपाक

8.  बेस्ट ऐक्ट्रेस (सपॉर्टिंग रोल)- राधिका मदान, अंग्रेजी मीडियम

9.  बेस्ट ऐक्टर (कॉमिक रोल) - कुणाल खेमू, लूटकेस

10. बेस्ट वेब सीरीज- स्कैम 1992

11. बेस्ट ऐक्टर (वेब सीरीज) - बॉबी देओल, आश्रम

sushant singh rajput death sushant singh rajput case sushant singh rajput ssr death case SSR case ssr Deepika Padukone Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2021 Winners List Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2021 Dada Saheb Phalke Award 2021 Winners LIST Dada Saheb Phalke Award 2021 Winners Dada Saheb Phalke Award 2021 News Dada Saheb Phalke Award 2021 Bollywood Latest News In Hindi Bansal News Akshay Kumar
Advertisment
चैनल से जुड़ें