Advertisment

Daan Karne Ke Vastu Dosha : इन चीजों का दान करने से पहले सोच लें सौ बार, राजा से बन जाएंगे रंक

Daan Karne Ke Vastu Dosha : इन चीजों का दान करने से पहले सोच लें सौ बार, राजा से बन जाएंगे रंक daan-karne-ke-vastu-dosha-before-donating-these-things-think-a-hundred-times-the-king-will-become-a-rank-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Daan Karne Ke Vastu Dosha : इन चीजों का दान करने से पहले सोच लें सौ बार, राजा से बन जाएंगे रंक

नई दिल्ली। वैसे तो दान पुण्य करने से Daan Karne Ke Vastu Dosha  लोगों को जीवन में सुख समृद्धि और भाग्य की प्राप्ति होती है। लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ चीजें ऐसे भी हैं जिसके अनुसार अगर आप इनका दान किया तो आपको राजा से रंग बनते देर नहीं लगती। साथ ही आपके जीवन में नकारात्मक भी आने लगती है। साथ ही ये छोटी—छोटी चीजें आपके जीवन में बड़े नुकसान की वजह बन सकती हैं। हालांकि आपने बड़े-बुजुर्गों को अक्सर ये कहते सुना होगा कि कुछ चीजें हमें कभी दूसरों से मांगकर इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में भी ऐसा करने की मनाही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि हमें दूसरों की कौन सी चीजों का प्रयोग कभी नहीं करना चाहिए।

Advertisment

कभी भी मांगकर न करें चीजों का इस्तेमाल —
कभी कभी किसी दूसरे की चीजों का उपयोग न करें। ऐसा करना आपके लिए नकारात्मक प्रभाव में वृद्धि करता है। वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें दूसरों से मांगकर इस्तेमाल करने से हमारे अंदर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
कपड़े ला सकते हैं मुसीबत -

वास्तु के मुताबिक हमें कभी किसी दूसरे इंसान के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे हमारे अंदर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और कई तरह की मुश्किलें जीवन में आने लगती हैं।

रिश्तों में दरार लाता रुमाल —
आपने अक्सर लोगों से कहते सुना होगा कि किसी का रुमाल उपयोग नहीं करना चाहिए, लड़ाई होती है। वास्तु में भी इसे गलत माना है। वास्तु के अनुसार किसी दूसरे का रुमाल अपने पास रखने से रिश्तों में दरार आती है। साथ ही लड़ाई की नौबत तक आ जाती है। रुमाल को झगड़ों को जोड़ कर देखा जाता है।

Advertisment

सेहत बिगाड़ सकती है अंगूठी -
अगर आपने किसी की अंगूठी अपनी अंगूल में पहनी है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि किसी और की अंगूठी उपयोग करने से सेहत पर असर पड़ता है। इसलिए जहां तक संभव हो सके आपको इससे बचना चाहिए।

पेन से चौपट हो सकता है कैरियर -
पेन लिखने वाली चीज होती है। वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि आपको किसी का पेन उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके कैरियर पर असर पड़ सकता है। साथ ही ये आपको धन हानि भी करा सकता है।

बुरा वक्त शुरू कराती घड़ी —
घड़ी यानि वक्त के साथ जुड़ी चीज। वास्तु के अनुसार वास्तु शास्त्र में घड़ी को सकरात्मक और नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। अगर आपने अपनी कलाई में किसी दूसरे की घड़ी पहनी है तो समझ ​लीजिए आपका वक्त शुरू हो सकता है। इसके किसी और की घड़ी को उपयोग करने से बचें।

Advertisment

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें