DA Hike 2024: होली पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी, जानें सैलरी में होगा कितना इजाफा

DA Hike 2024: सरकार मार्च महीने में महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर सकती है। इससे सैलरी में बंपर इजाफा हो जाएगा।

DA Hike 2024: होली पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी, जानें सैलरी में होगा कितना इजाफा

   हाइलाइट्स

  • होली से पहले DA में हो सकती है बढ़ोत्तरी
  • कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा
  • सरकार 4 फीसदी तक बढ़ा सकती है महंगाई भत्ता

DA Hike 2024: सरकारी कर्मचारियों को होली पर बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। सरकार मार्च महीने में महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर सकती है। इससे सैलरी में बंपर इजाफा हो जाएगा।

   इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

मोदी सरकार केंद्र के कर्मचारियों के DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी (DA Hike 2024) अगले महीने ही कर सकती है। इससे पहले अक्टूबर 2023 में केंद्र ने डीए में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी।

   अब कितना मिलेगा डीए

केंद्रीय कर्मचारियों को अक्टूबर 2023 में 46 फीसदी DA मिल रहा है। इसमें यदि 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी (DA Hike 2024) होती है तो केंद्र के कर्मचारियों को 50 फीसदी डीए मिलने लगेगा।

   सैलरी में कितना होगा इजाफा

किसी केंद्रीय कर्मचारी का बेसिक-पे 56,900 रुपये है तो वर्तमान में 46 फीसदी के हिसाब से डीए (DA Hike 2024) 26,174 रुपये मिल रहा है, ये 50 फीसदी हो होने पर आंकड़ा 28,450 रुपये हो जाएगा।

यानी सैलरी में 2,276 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी।

संबंधित खबर: MP Employee DA News: प्रदेश के 12 लाख कर्मचारी हैं नाराज, जानें सरकार को क्यों दी आंदोलन की चेतावनी

   MP के 7.50 लाख कर्मचारियों को DA की बढ़ोत्तरी का इंतजार

मध्य प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए मिल रहा है, जो केंद्रीय कर्मचारियों को मिल रहे 46 प्रतिशत से 4 प्रतिशत कम है।

कर्मचारी 7 महीने से सरकार से केंद्र के समान महंगाई और राहत भत्ता दिये जाने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Investor Meet in Ujjain: उज्जैन में 1 और 2 मार्च को इन्वेस्टर मीट, धार्मिक पर्यटन और फिल्म उद्योग पर फोकस, जानें MP में क्या हैं संभावनाएं

   धनतेरस को भेजा था प्रस्ताव

तात्कालीन शिवराज सरकार ने धनतेरस की रात को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर प्रदेश के कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता (MP Employee DA News) दिए जाने के लिए अनुमति मांगी थी।

इसके बाद अगले दिन शिवराज सिंह चैहान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर सरकार द्वारा अनुमति मांगने की जानकारी दी थी। जिसे चुनाव आयोग ने नकार दिया था। यह मामला तभी से अटका हुआ है।

   MP में छुट्टी लेकर हड़ताल पर जा सकते हैं कर्मचारी

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की कोई चिंता नहीं है। 9 फरवरी को प्रदर्शन के बाद भी सरकार नहीं जागी।

जल्द से ही प्रदेश के कर्मचारी एक दिन की छुट्टी लेकर हड़ताल करेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article