Advertisment

DA Hike Govt Employee: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें DA में इजाफे से कितनी बढ़ेगी सैलरी

DA Hike Govt Employee: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें DA में इजाफा से कितनी बढ़ंगी सैलरी, जल्द होगा ऐलान

author-image
BP Shrivastava
DA Hike Govt Employee

DA Hike Govt Employee : केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स ब्रेसबी के लिए जल्द बड़ी खुशखबरी आने वाली है। कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी होने वाली है। सूत्र बताते हैं केंद्र सरकार जल्‍द ही महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। आम तौर पर केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में डीए में संशोधन करती है, जिसकी आधिकारिक घोषणा बाद में की जाती है।

Advertisment

यहां जानते हैं अगर सरकार डीए बढ़ाती है तो कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ जाएगी?

कितना बढ़ेगा डीए?

केंद्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में ए‍क बार फिर इजाफा करने वाली है। CPI-IW आंकड़े के मुताबिक, कहा जा रहा है कि सरकार महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ातरी कर सकती है। सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह बढ़ोतरी की जाएगी, जो जुलाई 2024 से प्रभावी होगी। यानी लागू की (DA Hike Govt Employee) जाएगी।

कर्मचारियों की कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

अगर सरकार कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA Hike Govt Employee) में इजाफा करती है तो आगामी डीए इजाफा टेक होम सैलरी में जुड़ेगी। अगर किसी की बेसिक सैलरी 55,200 रुपए मिलती है तो 50% पर उनका महंगाई भत्ता 27,600 रुपए है। वहीं अगर डीए 53 फीसदी हो जाता है तो उनका महंगाई भत्ता बढ़कर 29,256 रुपए हो जाएगा। यानी कर्मचारियों का वेतन 29,256 - 27,600 = 1,656 रुपए बढ़ेगा।

Advertisment

कितने कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा लाभ?

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 50% DA मिलता है, जबकि पेंशनभोगियों को मूल पेंशन का 50% DR मिलता है। पिछली बार 7 मार्च 2024 को डीए में बढ़ोतरी हुई थी। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी है। पिछले साल, 1 जुलाई, 2023 से लागू DA वृद्धि की घोषणा 18 अक्टूबर, 2023 को की गई थी। DA (DA Hike Govt Employee)संशोधन के लिए सरकार की समयसीमा को देखते हुए, अगली बढ़ोतरी की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है। इस बढ़ोतरी से एक करोड़ कर्मचारी और पेंशनर्स लाभांवित होंगे।

ये भी पढ़ेंश्रीनगर में गठबंधन को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- हमारे कार्यकर्ताओं की रिस्पेक्ट मेंटेन करनी पड़ेगी!

कैसे कैलकुलेट होता है महंगाई भत्ता?

महंगाई भत्ता (DA Hike Govt Employee) कैसे बढ़ेगा, यह सीपीआई-आईडब्‍लू (CPI-IW)आंकड़े पर निर्भर करता है। यह आंकड़ा लेबर मिनिस्‍ट्री की ओर से हर महीने जारी किया जाता है। इसी आंकड़े के आधार पर महंगाई भत्ता तय होता है कि सरकारी कर्मचारियों के महंगाई में कितनी बढ़ोतरी की जाए।

Advertisment

फॉर्मूला- 7वां वेतन आयोग DA% = [{12 महीने का AICPI-IW आंकड़ा (बेस ईयर 2001=100) – 261.42}/261.42x100]

सरकारी कर्मचारी वेतन में बढ़ोतरी मंहगाई राहत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी महंगाई भत्ता बंसल न्यूज़ pensioners Pension Hike government employees salary hike government employees salary Dearness Relief) dearness allowance hike DA Hike Govt Employee 7th pay commission News 7th pay commission da hike 7th Pay Commission #सातवां वेतन आयोग
Advertisment
चैनल से जुड़ें