Advertisment

Cyrus Mistry: सीट बेल्ट बंधी होती तो बच जाती जान, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन मिस्त्री का निधन, खुलासा

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन मिस्त्री और उनके एक सह-यात्री ने सीट बेल्ट नहीं बांधी हुई थी, वाहन बहुत तेज गति में था और चालक के ‘‘निर्णय की त्रुटि’ के कारण दुर्घटना हुई।

author-image
Bansal News
Cyrus Mistry: सीट बेल्ट बंधी होती तो बच जाती जान, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन मिस्त्री का निधन, खुलासा

मुंबई। Cyrus Mistry साइरस मिस्त्री की रविवार को जान लेने वाले सड़क हादसे की प्रारंभिक जांच के अनुसार टाटा संस के पूर्व चेयरमैन मिस्त्री और उनके एक सह-यात्री ने सीट बेल्ट नहीं बांधी हुई थी, वाहन बहुत तेज गति में था और चालक के ‘‘निर्णय की त्रुटि’ के कारण दुर्घटना हुई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisment

जानें क्या है पूरी खबर

लग्जरी कार की रफ्तार प्रथमदृष्टया तेज थी। इसने पालघर जिले में चरोटी जांच चौकी को पार करने के बाद केवल नौ मिनट में 20 किमी की दूरी तय की। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की लग्जरी कार मुंबई से सटे पालघर जिले में सूर्या नदी पर बने पुल पर एक ‘डिवाइडर’ से टकरा गई। उस समय मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे।इस हादसे में मिस्त्री और जहांगीर पंडोले नामक एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं जानीमानी स्त्रीरोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले (55) और उनके पति डेरियस पंडोले (60) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जहांगीर के भाई डेरियस टाटा समूह के पूर्व स्वतंत्र निदेशक थे, जिन्होंने चेयरमैन पद से मिस्त्री को हटाये जाने का विरोध किया था। यह हादसा दोपहर ढाई बजे हुआ। कार अनाहिता पंडोले चला रही थीं।

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

अधिकारी ने रविवार रात बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच के अनुसार, तेज गति और निर्णय की त्रुटि के कारण कार दुर्घटना हुई। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों ने सीट बेल्ट नहीं बांध रखी थी।’’उन्होंने कहा, ‘‘चरोटी जांच चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने पर पालघर पुलिस ने पाया कि कार दोपहर करीब 2.21 बजे चौकी से गुजरी थी और दुर्घटना (मुंबई की दिशा में) 20 किलोमीटर आगे (ढाई बजे) हुई।’

हादसा स्पीड सीट बेल्ट सायरस मिस्त्री पुलिस जांच कार एक्सीडेंट topnews speed Seat Belt palghar Mumbai Maharashtra cyrus mistry cause of death car accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें