Advertisment

Cyrus Mistry Death: पुलिस का बड़ा बयान ! तो क्या इस वजह से हुई साइरस मिस्त्री की मौत ?

author-image
Bansal News
Cyrus Mistry Death: पुलिस का बड़ा बयान ! तो क्या इस वजह से हुई साइरस मिस्त्री की मौत ?

मुंबई। उद्योगपति साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में लापरवाही से कार चलाने की आरोपी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनाहिता पंडोले ने सीट बेल्ट सही से नहीं लगा रखी थी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि इस साल चार सितंबर को पालघर जिले में सूर्या नदी के पुल पर मर्सिडीज बेंज कार के रेलिंग से टकराने के बाद टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष मिस्त्री (54) और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी।

Advertisment

कार चला रहीं डॉ. अनाहिता और उनके पति डेरियस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वे सभी अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा, ‘‘ मर्सिडीज बेंज कार चला रहीं डॉ. अनाहिता ने सीट बेल्ट सही से नहीं लगाई थी, ‘पेल्विक बेल्ट’ लगी हुई नहीं थी। उन्होंने केवल कंधे पर बेल्ट लगा रखी थी और नीचे का हिस्सा (लैप बेल्ट) नहीं लगा रखा था। ’’

उन्होंने बताया कि डॉ. अनाहिता का दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी मिल सकती है। पालघर पुलिस ने नवंबर में डॉ. अनाहिता के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया था। कासा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए, 279, 337 और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

who is cyrus mistry cyrus pallonji mistry cyrus mistry vs tata cyrus mistry vs ratan tata cyrus mistry tata sons cyrus mistry tata cyrus mistry sacked cyrus mistry out cyrus mistry no more cyrus mistry news cyrus mistry killed cyrus mistry dies cyrus mistry demise cyrus mistry death cyrus mistry dead cyrus mistry case cyrus mistry accidental death cyrus mistry accidentail death cyrus mistry accident cyrus mistry cyrus mistrry
Advertisment
चैनल से जुड़ें