Advertisment

Cylinder Blast: राजस्थान में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, अब तक 8 की हो चुकी है मौत

author-image
Bansal News
Cylinder Blast: राजस्थान में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, अब तक 8 की हो चुकी है मौत

Cylinder Blast: राजस्थान के जोधपुर के माता का थान इलाका में बीते 8 अक्टूबर को हुए सिलेंडर ब्लास्ट में मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। जहां रविवार तक 6 लोगों की जान जानें की जानकारी सामने आ रही थी वहीं आज 17 अक्टूबर तक हादसे की वजह से और 2 लोगों के जान चली गई। जिससे मौत का कुल आंकड़ा अब 8 तक पहुंच चुका है। वहीं 3 लोग अब भी गंभीर हालत में है और उनका इलाज चल रहा है।

Advertisment

जानिए कैसे हुआ हादसा

बता दें कि घटना जोधपुर के माता का थान इलाका का है। दोपहर के वक्त घर के बाहर सिलेंडर से भरा पिकअप खड़ा था। घर के अंदर भोमाराम और उसका साला सुरेश एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में अवैध तरीके से गैस रिफिल कर रहे थे। तभी गैस में लीकेज होंनी शुरू हो गई। गैस में हो रहे लीकेज को चेक करने के लिए जैसे ही माचिस की तीली जलाई गई तेज धमाका हुआ। जहां रखें आठ से 10 सिलेंडर में एक साथ हुए धमाकों ने भोमाराम, उसके तीन बच्चे पत्नी समेत अब तक 8 लोगों की जान ले ली।

मुख्यमंत्री ने की सहायता देने की घोषणा 

बता दें कि हादसे के बाद 16 लोग अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे। उनमें से 8 की जान जा चुकी है और 5 का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें 3 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख की सहायता देने की घोषणा की है।

rajasthan news rajasthan Cylinder Blast in jodhpur Ashok Gehlot 8 people died
Advertisment
चैनल से जुड़ें