मुंबई। (भाषा) चक्रवात तूफान ताउते ने ऐतिहासिक ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ को सुरक्षा देने वाली दीवारों और लोहे की छड़ों को नुक़सान पहुंचाया और पास में लगे कुछ बैसाल्ट पत्थर भी तूफान के प्रभाव की वजह से उखड़ गए। महानगरपालिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
#Watch | High tidal waves are seen in the Arabian sea near Mumbai; visuals from Gateway of India.#CycloneTauktae pic.twitter.com/ypoO9a3dpn
— ANI (@ANI) May 18, 2021
अधिकारियों ने बताया कि हालांकि चक्रवात ताउते की वजह से इस ऐतिहासिक इमारत को कोई क्षति नहीं पहुंची है लेकिन इसके निकट का फुटपाथ धंस गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को मुंबई तट से गुजरे इस तूफान की वजह से अरब सागर से ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही थीं और ये लहरें अपने साथ कचरे का अंबार लेकर आईं जो वह इस ऐतिहासिक स्थल पर छोड़ गईं।
Maharashtra | #CycloneTauktae hit Mumbai; latest visual from Gateway of India pic.twitter.com/S1Z2oGoWP7
— ANI (@ANI) May 18, 2021
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने दक्षिणी मुंबई के इस ऐतिहासिक स्थल के परिसर से चार ट्रक कचरा जमा किया। अधिकारी ने बताया कि गेटवे ऑफ इंडिया के नजदीक लगे कई बैसाल्ट पत्थर तूफान के प्रभाव की वजह से उखड़ गए और यहां फुटपाथ का छोटा हिस्सा धंस गया। इस परिसर की घेराबंदी कर ली गई है और पत्थरों को मरम्मत के लिए जमा कर लिया गया है। मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को इस स्थल का दौरा किया और परिसर के नुकसान और साफ-सफाई की समीक्षा की। यह मुंबई का महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है।