/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/cyclone-1.jpg)
नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान निवार (Cyclone Nivar) ने पुदुचेरी में दस्तक दे दी है। यह तूफान बुधवार को आधी रात के बाद पुदुचेरी और तमिलनाडु में समुद्र तट से टकराया। जिसके बाद से कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। लगातार घंटों तक हुई बारिश की वजह से यहां के कई इलाकों में जिंदगी पड़ गई है।
https://twitter.com/ANI/status/1331781080207114241
लैंडफॉल की प्रोसेस रात 11.30 बजे से 2.30 बजे तक चली। हालांकि अब तूफान की रफ्तार कम होती जा रही है। हवा की स्पीड भी घटकर 65 से 75 किलोमीटर प्रतिघंटा रह गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने यह चेतावनी भी दी है कि, भले ही तूफान कमजोर पड़ गया है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। निवार तूफान की वजह से तमिलनाडु और पुदुचेरी में काफी नुकसान भी हुआ है।
https://twitter.com/ANI/status/1331736335996968962
मौसम विभाग के अनुसार, इस तूफान की कैटेगरी अब 'बहुत भीषण चक्रवाती तूफान' से 'भीषण चक्रवाती तूफान' हो गई है। चक्रवात की रफ्तार भी घट गई है। रात 2.30 बजे तक इस चक्रवात की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा से 110 किलोमीटर प्रति घंटा थी। मौसम विभाग ने बताया, अब ये चक्रवाती तूफान उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ता रहेगा और आगे जाकर कमजोर पड़ जाएगा।
कई जिलों में भारी बारिश से आफत
तूफान की वजह से कुड्डलोर, पुडुचेरी समेत कई जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह 8:30 बजे से रात 1:30 बजे तक कुड्डलोर में सबसे ज्यादा 244 MM बारिश हुई। पुडुचेरी में 225, चेन्नई में 89, कराईकल में 85 और नागापट्टनम में 63 MM बारिश हुई।
https://twitter.com/ANI/status/1331601154384359427
IMD ने प्रभावित इलाकों में गुरुवार को भी तेज बारिश की आशंका जताई है। राहत और बचाव के लिए नौसेना का जहाज INS ज्योति तमिलनाडु में मौजूद है। तमिलनाडु स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने पुदुचेरी और तमिलनाडु के 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
तमिलनाडु के 16 जिलों में 26 नवंबर तक छुट्टी का ऐलान किया गया है। इनमें चेन्नई, नागपट्टनम, थिरुवरूर, चेंगालपट्टू, वेल्लोर, कुड्डालोर, विलुपुरम और पेरम्बलोर शहर शामिल हैं। बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में भी यलो अलर्ट जारी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us