Advertisment

Cyclone Mocha: 195 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं, 2 दशकों में आया सबसे ताकतवर तूफान

सबसे शक्तिशाली तूफान का असर तेज हो रहा है वहीं पर इसकी वजह से 195 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं जिसके बढ़कर 250 किमी/घंटे तक बढ़ने की संभावना जाहिर की जा रही है।

author-image
Bansal News
Cyclone Mocha: 195 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं, 2 दशकों में आया सबसे ताकतवर तूफान

नई दिल्ली। Cyclone Mocha इन दिनों जहां पर सबसे शक्तिशाली तूफान का असर तेज हो रहा है वहीं पर इसकी वजह से 195 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं जिसके बढ़कर 250 किमी/घंटे तक बढ़ने की संभावना जाहिर की जा रही है। तूफान के शक्तिशाली प्रभाव के चलते रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप पर असर पड़े नहीं इसके लिए व्यवस्था की गई है।

Advertisment

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

यहां पर भारतीय मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार बताते चले तो, चक्रवाती तूफान बीते 6 घंटों में 15 किमी प्रति घंटे की स्पीड से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा जिसके आज 14 मई को शाम तक बांग्लादेश के कॉक्स बाजार और म्यांमार के क्यौकप्यू को पार करने की आशंका जाहिर की गई है। बताया जा रहा है कि, हवा की स्पीड 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 175 किमी प्रति घंटा हो सकती है। बताया जा रहा है कि, तूफान के असर के चलते फ्लाइट पर भी असर पड़ा है विस्तारा  फ्लाइट ने कोलकाता एयरपोर्ट से सुबह 9:05 बजे पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरी है।

रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप को तबाह कर सकता है तूफान

यहां पर बताया जा रहा है कि, ये बांग्लादेश-म्यांमार बॉर्डर पर स्थित रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप को तबाह कर सकता है। इस रिफ्यूजी कैंप में करीब 8 लाख 80 हजार रोहिंग्या रहते हैं। 5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।WHO ने कहा कि वो रिफ्यूजी कैंप के लिए 33 मोबाइल मेडिकल टीमों, 40 एंबुलेंस के साथ-साथ इमरजेंसी सर्जरी और हैजा किट भेजने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि, वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन ने बताया कि, साइक्लोन के चलते अगर बाढ़ या लैंडस्लाइड होता है तो ये बांग्लादेश-म्यांमार बॉर्डर पर स्थित रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप को तबाह कर सकता है। इस रिफ्यूजी कैंप में करीब 8 लाख 80 हजार रोहिंग्या रहते हैं।

Advertisment

Weather Alert imd alert Cyclone Mocha Bigbreaking News Bangladesh
Advertisment
चैनल से जुड़ें