Advertisment

Weather Update: बांग्लादेश की ओर एक्टिव हुआ चक्रवाती घेरा, छटे बादल, MP में अब बढ़ेगा पारा

MP में आफत की बारिश करा चुका चक्रवाती घेरा अब बांग्लादेश की तरफ एक्टिव हो रहा है। बादल छटने से दिन और रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Update: नवरात्रि के पहले पूरी तरह विदा हो जाएगा मानसून, 15 अक्टूबर से दस्तक देगी गुलाबी ठंड

भोपाल। MP Weather Update: बीते दो दिन पहले तक मध्यप्रदेश में आफत की बारिश करा चुका चक्रवाती घेरा अब बांग्लादेश की तरफ बढ़कर एक्टिव हो रहा है। जिसके चलते एमपी में आसमान से बादल छटने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों तक तेज बारिश से राहत मिलेगी। तो वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक पारा बढ़ सकता है। जिसके चलते लोगों को एक बार फिर उमस और चिपचिपाती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisment

छटेंगे बादल, बढ़ेगा पारा

आईएमडी भोपाल के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 5 दिनों में बारिश मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त था। जिसके बाद अब फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तो न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज हो सकती है। फिलहाल एमपी में कोई भी नया वेदर सिस्टम (MP Weather Update) एक्टिव नही है जिसके चलते यहां अभी बारिश की गतिविधियां धीमी पड़ेंगी।

बीते 24 घंटों के मौसम का हाल (MP Weather Forcast)

मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के अनुसार मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में 0.03, सागर में 0.01 और इंदौर में 0.007 इंच पानी गिरा है। तो वहं उज्जैन और जबलपुर में भी हल्की-हल्की बूंदाबादी हुई है।

imd-report-8-august

17 जिलों में यलो अलर्ट (MP Weather Yellow Alert)

आईएमडी भोपाल के अनुसार मध्यप्रदेश के 17 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। जिसमें रीवा, सतना, सीधा, सिंगरौली, शिवनी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, अलीराजपुर, और झाबुआ शामिल हैं।

Advertisment

इतनी गति से चलेगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार ( MP Weather Forcast) गुरूवार के पूर्वानुमान के अनुसार हवा की औसत गति 20 से 22 किमी प्रति घंटे की रह सकती है। तो वहीं सुबह का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आकाश की स्थिति मेघमय रहेगी।

मौसम विभाग की चेतावनी जारी (MP Weather Alert)

बारिश के दौरान घर के अंदर से पेड़ के नीचे सेट के फर्श पर न रहें।

सावधानियों और कीका सहारा किउपकरणों के कान के दौरान जत

बात उन सभी वस्तुओं से दूर रहे जो बिजली का संचालन करती है।

बिजली गिरने के दौरान घर के अंदर रहें और स्विच बंद करें।

पुराने मकानों से दूर रहे मौसम चेतावनी सरकारी निर्देशों का पालन करें।

MP Weather Update, Increased tension of farmers, Monsoon, Today weather forcast, mp heavy rain red alert, bhopal lake, bhopal bada talab ka bada water level,8 august, yellow heavy rain alert, भोपाल मौसम केंद्र, एमपी वेदर

भोपाल मौसम केंद्र एमपी वेदर yellow heavy rain alert Today weather forcast mp weather update mp heavy rain red alert monsoon Increased tension of farmers bhopal lake bhopal bada talab ka bada water level 8 august
Advertisment
चैनल से जुड़ें