Advertisment

CV और Resume में क्या फर्क होता है? दूर करिए कंफ्यूजन

author-image
deepak
CV और Resume में क्या फर्क होता है? दूर करिए कंफ्यूजन

जॉब के लिए या किसी इंस्टीट्यूशन में एडमिशन/नौकरी के लिए अपना CV या Resume भेजा होता है । लेकिन CV और Resume में क्या फर्क होता है? शायद ही हर किसी को मालूम हो। सीवी और रेज्युमे दो अलग-अलग चीजें होती हैं, ये भी बहुत लोगों को नहीं पता होगा। आमतौर पर सीवी और रेज्युमे शब्दों का इस्तेमाल एक ही मीनिंग के सेंस में कर लेते हैं, लेकिन इनका मतलब और इनका काम अलग-अलग होता है।

Advertisment

CV क्या है?

CV या curriculum vitae एक लैटिन शब्द है, जिसका मतलब होता है course of life या जिंदगी का रास्ता। University of Callifornia की परिभाषा के हिसाब से यह आपकी करियर हिस्ट्री ही नहीं, आपका एजुकेशन, स्कॉलरशिप, ग्रांट अवॉर्ड, ऑनर, आपके पब्लिकेशन, रिसर्च प्रोजेक्ट वगैरह जैसी चीजों का एक पूरा लेखा-जोखा होता है।

इसमें आपका कोर्सवर्क, फील्ड में काम किया है या नहीं, किया है तो क्या किया है। आपकी हॉबीज़ और इंट्रस्ट क्या हैं, आपके एट्रिब्यूट्स यानी क्वालिटीज़ क्या हैं आपकी पर्सनल प्रोफाइल क्या है, क्या-क्या स्किल्स हैं, वगैरह-वगैरह की डीटेल देनी होती है। एक तरीके से यह आपके करियर, एकेडमिक और पर्सनल प्रोफाइल का डीटेल में खाका खींचता है, और इसी मायने में रेज्युमे इससे अलग हो जाता है।

Resume क्या है?

CV, जिसका अर्थ आपके कोर्स ऑफ लाइफ से जुड़ा होता है, वहीं इसके दूसरी ओर रेज्युमे का अर्थ ठीक इसके उलट होता है। Resume फ्रेंच शब्द résumé से निकला है, जिसका अर्थ होता है Summery या हिंदी में सारांश या संक्षेप में सार। सीवी साल-दर-साल आपके एक्सपीरियंस के हिसाब से बदलती रहती है, इसमें आप वक्त के साथ चीजें ऐड करते रहते हैं, लेकिन रेज्युमे आप अपने टारगेट के हिसाब से बनाते हैं। आपको कहां अप्लाई करना है, उसके हिसाब से रेज्युमे बनाया जाता है, ये दोनों के बीच में एक बड़ा फर्क है। रेज्युमे में अपनी डीटेल्स टू द पॉइंट लिखनी होती हैं। रेज्युमे आप नौकरी के लिए भेज रहे हैं, और आपका होने वाला एम्पलॉयर आपका एक्सपीरियंस, पिछले ऑर्गनाइजेशंस, आपके स्किल्स, और आपकी क्वालिफिकेशन देखेगा। इसके साथ ही आपको इसमें अपना प्रोफेशनल ऑब्जेक्टिव भी लिखना होगा कि आप अपनी अपने करियर में किस लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं या फिर किसी भी ऑर्गनाइजेशन में काम करने के पीछे आपका मॉटो क्या है।

Advertisment
what is the difference between cv and resume what is a resume what is a CV tips for freshers resume vs. Curriculum Vitae: What's the Difference? resume tricks resume for freshers resume CV points New job oppurtunities jobs job how to make resume how to make perfect resume how to make good resume how to make cv and resume how to make a good resume how to good resume points good resume charactersticks education Difference between CV and resume CV and resume difference
Advertisment
चैनल से जुड़ें