Advertisment

Curd Onion Rayta: गर्मियों मे क्या आप भी खाते हैं प्याज का रायता, जान लें नफा-नुकसान, गंभीर हो सकते हैं परिणाम

Curd Onion Rayta Side Effect: गर्मियों मे क्या आप भी खाते हैं प्याज का रायता, जान लें नफा-नुकसान, गंभीर हो सकते हैं परिणाम, क्या कहता है Ayurveda

author-image
Preeti Dwivedi
Curd Onion Rayta: गर्मियों मे क्या आप भी खाते हैं प्याज का रायता, जान लें नफा-नुकसान, गंभीर हो सकते हैं परिणाम

Curd-Onion Rayta Side Effect:  गर्मियों मे दही का सेवन बढ़ जाता है। इसकी तासीर ठंडी होने से गर्मियों में ठंडक पाने के लिए लोग इसका उपयोग खाने के लिए करते हैं।

Advertisment

आपने देखा होगा गर्मियों में लोग तरह-तरह के रायते बनाते हैं। इन्हीं में से एक हैं प्याज का रायता।

हर चीज के कुछ फायदे होते हैं तो इसके साथ उसके नुकसान भी होत हैं। अगर आप भी गर्मियों में प्याज का रायता खाते हैं तो चलिए जान लेते हैं इसके क्या फायते और नुकसान हैं।

दही के साथ प्याज क्यों नुकसान करती है

आपको बता दें आयुर्वेद (Ayurveda) में दही को पेट के लिए बेहतर माना गया है। पर दही के साथ यदि कुछ और चीजों का सेवन किया जाए तो इसके परिणाम विपरीत हो सकते हैं। दही के साथ प्याज के एक साथ सेवन (Use of Curd with Onion) की बात करें तो इससे शरीर को नुकसान हो सकता है। वो इसलिए क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार दही की तासीर गर्म जबकि प्याज की ठंडी होती है। ऐसे में यदि आप इन दोनों विपरीत प्रवृत्तियों वाली चीजों को एक साथ खाया जाए तो इससे शरीर में विपरीत असर दिखाई देने लगता है।

Advertisment

कैसी होती है प्याज की तासीर

प्याज का सेवन भले भी गर्मियों में अधिक किया जाता हो लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में यदि आप भी इसका गैस (Gas) और एसिडिटी (Acidity Problem) होने पर करते हैं तो इस कंडीशन में आपकी समस्या और अधिक बढ़ जाती है।

प्याज दही को एक साथ क्यों नहीं खाना चाहिए

आयुर्वेद में ऐसा माना गया है कि दही और प्याज दोनों की तासीर अलग-अलग होने से जब इन्हें एक साथ खाया जाता है तो ये व्यक्ति को दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराईसिस(Psoriasis) , त्वचा (Skin) और पेट से संबंधित कई बीमारियां ( stomach diseases )अपना शिकार बना सकती हैं।

एसिडिटी की समस्या

यदि आपको एसिडिटी (Acidity) की समस्या है तो और आप ऐसे में यदि दही का सेवन (Use of Curd) करते हैं तो आपकी समस्या और ​अधिक बढ़ सकती है।

Advertisment

स्किन डिसीज

प्याज और दही का एक साथ उपयोग आपके लिए एक बड़ी समस्या खड़ा कर सकता है। इसे एक साथ खाने से त्वचा रोग ( Skin diseases) बढ़ सकते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको त्वचा में रैशेज, दाद खुजली की शिकायत हो सकती है।

दही के साथ क्या-क्या नहीं खाना चाहिए।

दूध और दही

कई लोग दही के खट्टे होने पर उसमें दूध मिला लेते हैं यदि आप भी ऐसा करते हैं तो ये गलत है। ऐसा कहते हैं कि दूध और दही का एकसाथ सेवन करने से मतली और पेट खराब होने के आशंका बढ़ सकती है। इससे एसिडिटी, और गैस की समस्या हो सकती है।

दही के साथ उड़द की दाल

आमतौर पर लोग दही बड़ा बहुत खाते हैं। बड़ा को पारंपरिक रूप से उड़द की दाल से बनाया जाता है। ऐसे में यदि आप भी दही और उड़द की दाल का एक साथ उपयोग करते हैं तो ऐसे में आपके लिए ये कॉम्बिनेशन खतरना​क साबित हो सकता है।

Advertisment

दही के साथ उड़द की दाल पेट में जाकर डायजेशन सिस्टम (digestion system) को खराब करती है। इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है।

आम के साथ दही का उपयोग

यदि आप आम खाने के शौकीन हैं और आम के साथ दही भी खाते हैं तो आपको आम और दही का ये फूड कॉम्बिनेशन परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए आपको ध्यान रखना है कि दोनों चीजों को एक साथ नहीं खाना है। आम और दही (Mango with Curd) की तासीर अलग-अलग होने की वजह से ये दोनों चीजें शरीर के लिए टॉक्सिन (toxin)  बनाकर आपकी परेशानी खड़ी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: 

When To Use Curd : करते हैं दही का सेवन! हो जाएं सावधान, इस स्थिति में बढ़ सकती है परेशानी

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें