Advertisment

CSIR NET June 2025: एनटीए ने जारी की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप, जल्द आएगा एडमिट कार्ड

CSIR NET June 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर एनईटी जून की इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है।

author-image
Vishalakshi Panthi
CSIR NET 2025

CSIR NET June 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर नेट जून 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।

Advertisment

ध्यान रहे, यह इंटीमेशन स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए है — इसे एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा। एडमिट कार्ड अलग से जल्द वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसकी संभावित तारीख 24 या 25 जुलाई बताई जा रही है।

परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंग

CSIR-UGC NET जून 2025 की परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह दो शिफ्टों में होगी:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
Advertisment

किन विषयों में होगी परीक्षा

परीक्षा निम्नलिखित विषयों के लिए होगी:

  • गणित (Mathematical Sciences)
  • पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रहीय विज्ञान (Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Sciences)
  • रसायन विज्ञान (Chemical Sciences)
  • जीवन विज्ञान (Life Sciences)
  • भौतिक विज्ञान (Physical Sciences)

परीक्षा सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें

  1. सबसे पहलेcsirnet.nta.ac.in पर जाएं
  2. होमपेज पर दिए गए “Joint CSIR-UGC NET JUNE-2025: Click Here to Download Advance City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें
  3. नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन भरें
  4. सबमिट करने के बाद आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी
  5. इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

UGC NET Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने की घोषणा- यूजीसी नेट का रिजल्ट इस दिन होगा जारी

Advertisment

UGC NET Result 2025

UGC NET Result 2025: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 25 से 29 जून 2025 के बीच UGC NET जून परीक्षा का सफल आयोजन किया था। इसके बाद 6 जुलाई को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवार 8 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज कर सकते थे। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..

nta UGC CSIR NET 2025 City Slip csir net 2025 city intimation csir net 2025 city intimation slip csir ugc net city intimation slip csir ugc net june 2025 csir ugc net admit card csir net june 2025 csir net admit card csir net 2025 admit card csirnet csir net csir ugc net
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें