Advertisment

CRPF jawan Dismissed: पाकिस्तानी लड़की से गुपचुप निकाह, वीजा खत्म होने के बाद भी छुपाया, CRPF जवान मुनीर अहमद बर्खास्त

CRPF jawan Munir Ahmed dismissed: CRPF ने जवान मुनीर अहमद को पाकिस्तानी लड़की से बिना अनुमति शादी और वीजा खत्म होने के बाद भी उसे भारत में छुपाने के आरोप में बर्खास्त किया। जानिए पूरा मामला।

author-image
Ashi sharma
CRPF jawan Munir Ahmed dismissed

CRPF jawan Munir Ahmed dismissed

CRPF Jawan Munir Ahmed Dismissed: CRPF के जवान मुनीर अहमद को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक पाकिस्तानी महिला से शादी की और इस बात की जानकारी अपने विभाग से छिपाई। इतना ही नहीं, जब उनकी पत्नी का वीजा खत्म हो गया, तब भी उन्होंने उसे भारत में ही रखा और इस पर भी कोई सूचना नहीं दी। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला माना गया।

Advertisment

बिना अनुमति के की शादी

सीआरपीएफ की रिपोर्ट के अनुसार, सिपाही मुनीर अहमद ने 18 अक्टूबर 2023 को अपने कमांडेंट को एक पत्र लिखकर पाकिस्तानी लड़की से निकाह करने की अनुमति मांगी थी। लेकिन उन्होंने विभाग से अनुमति मिलने से पहले ही शादी कर ली। यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन था।

वीजा खत्म, फिर भी भारत में छिपाया

मुनीर अहमद की पत्नी मीनल खान 28 फरवरी 2024 को टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान से भारत आई थी। शादी के बाद वह जम्मू स्थित मुनीर के घर में रहने लगी। उसका वीजा 22 मार्च 2025 को समाप्त हो गया, लेकिन इसके बावजूद वह भारत में ही रुकी रही। जवान ने इस बात की जानकारी न तो विभाग को दी और न ही लॉन्ग टर्म वीजा के आवेदन की सूचना दी।

यह भी पढ़ें- NRLM Scam in Unnao: DDO और DMM ने डकारे महिला सशक्तिकरण योजना के 3.85 करोड़ रुपए, फर्जी वेंडरों से बनवाए नकली बिल

Advertisment

हाई कोर्ट में चल रहा है मामला

यह मामला फिलहाल जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने 29 अप्रैल 2025 को सुनवाई करते हुए मीनल को पाकिस्तान लौटने पर रोक लगा दी है और अगली सुनवाई 14 मई को तय की गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मुनीर अहमद ने कोर्ट को भी गुमराह किया और पूरी जानकारी नहीं दी।

राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा

सीआरपीएफ के अनुसार, जवान का यह आचरण सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है और इसे राष्ट्र की सुरक्षा के लिए संभावित खतरा माना गया है। इसी कारण मुनीर अहमद को तुरंत प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Jindal Steel Plant Accident: जिंदल प्‍लांट में भीषण गर्मी से कर्मचारी की मौत, यूनियन ने की 50 लाख देने की मांग

Advertisment
सीआरपीएफ न्यूज वीजा उल्लंघन राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा मुनीर अहमद मामला पाकिस्तानी लड़की से शादी जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट visa violation India Pakistani girl marriage national security threat Munir Ahmed news Jammu Kashmir High Court CRPF जवान बर्खास्त crpf news CRPF constable dismissed
Advertisment
चैनल से जुड़ें