Advertisment

Sawan Somwar 2024: आखिरी सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्‍तों की भीड़, सुबह से ही चल रहा पूजन-अनुष्‍ठान और जलाभिषेक

Sawan Somwar 2024: आखिरी सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्‍तों की भीड़, सुबह से ही चल रहा पूजन-अनुष्‍ठान और जलाभिषेक

author-image
Sanjeet Kumar
Sawan Somwar 2024

Sawan Somwar 2024

Sawan Somwar 2024: सावन महीने का आखिरी सोमवार है। सावन के साथ ही आज रक्षाबंधन का त्‍यौहार भी है। इसी के चलते आज शिवालयों में भक्‍तों की भीड़ उमड़ी है।

Advertisment

जहां मंदिरों में भक्‍त सुबह 4 बजे से ही पूजा-अनुष्‍ठान के लिए पहुंच गए थे। मंदिरों में भक्‍तों की कतार लग रही है, जहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया जा रहा है।

इधर शिवालयों में रायपुर समेत प्रदेश के सभी मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा को फूलों से सजाया है। वहीं मंदिर में भी विशेष साज-सज्‍जा की गई है।

हर जगह हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। प्रदेश में कई शिवालयों (Sawan Somwar 2024) में मंदिर के पट सुबह चार बजे ही खोल दिए गए थे। जहां पूजा-अर्चना के साथ अनुष्‍ठान जारी है, यह क्रम देर रात तक जारी रहेगा।

Advertisment

हटकेश्‍वरनाथ का पुष्‍प से श्रृंगार

Hatkeshwarnath Temple Raipur

रायपुर के प्राचीन मंदिर में सुबह से ही भक्‍तों (Sawan Somwar 2024) की भीड़ लग रही है। मंदिर के महंत ने जानकारी दी कि यहां शाम 7.30 बजे महाआरती होगी। इस दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ बाबा भोलेनाथ की आरती कर सावन मास की विदाई की जाएगी।

सार्वजनिक रूप से किया रुद्राभिषेक

Rudrabhishek in Shiva temple of Gaurela-Pendra-Marwahi

छत्‍तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी भक्‍तों (Sawan Somwar 2024) का उत्‍साह देखा जा रहा है। जहां मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। शिव मंदिर में सार्वजनिक रुद्राभिषेक कराया गया।

रायपुर के शिव मंदिरों में अनुष्‍ठान

Neelkanth Mahadev Temple Raipur

रायपुर के नीलकंठ महादेव मंदिर (Sawan Somwar 2024) समेत अन्‍य मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। जहां भक्‍तों के द्वारा दर्शन कर विशेष प्रार्थना की जा रही है।

Advertisment

बूढ़ेश्वर महादेव का रौद्र रूप में किया श्रृंगार

Budheshwar Mahadev's makeup

राजधानी(Sawan Somwar 2024)  के बूढ़ापारा के पास स्थित मंदिर स्वयंभू श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया है।

भगवान का उज्जैन महाकाल की तर्ज पर रौद्र रूप में श्रृंगार किया। मंदिर में भक्‍त सुबह से ही जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। यहां शाम चार बजे के बाद भक्त भगवान के दर्शन कर पाएंगे।

पेंड्रा जवालेश्‍वर महादेव मंदिर में पूजा

Jawaleshwar Mahadev Temple Pendra

पेंड्रा में भी शिव भक्‍त शिवालयों (Sawan Somwar 2024) में विशेष अनुष्‍ठान कर रहे हैं। जहां भक्‍त सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिरों में भक्‍तों की भीड़ लग रही है।

Advertisment

वहीं भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए कतार में भक्‍त लगे हुए हैं। शीतला मंदिर में 101 यजमानों के द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: CG Naxalites Become Police: 13 लाख के इनामी दो नक्‍सली ब‍ने पुलिस, महाराष्‍ट्र-मध्‍यप्रदेश-छत्‍तीसगढ़ जोन में थे सक्रिय

chhattisgarh news hindi news CG news Bansal News Sawan Somwar 2024 last Sawan Somwar 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें