Advertisment

Breaking News: अंधविश्वास में जुटा रहे भीड़, नियमों को ताक पर रखकर बोले- करो यह काम तो छू भी नहीं सकता कोरोना

Breaking News: अंधविश्वास में जुटा रहे भीड़, नियमों को ताक पर रखकर बोले- करो यह काम तो छू भी नहीं सकता कोरोना Crowd gathering in superstition, keeping the rules in mind, said - do this work, even Corona cannot touch it

author-image
Bansal News
Breaking News: अंधविश्वास में जुटा रहे भीड़, नियमों को ताक पर रखकर बोले- करो यह काम तो छू भी नहीं सकता कोरोना

राजगढ़। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार अब कम होने लगी है। रोजाना सामने वाले नए कोरोना मरीजों के आंकड़ों में कमी देखने को मिल रही है। कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए 1 जून से प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लॉकडाउन खुलने ही गांव अंचल में अंधविश्वास देखने को मिलने लगा है। राजगढ़ जिले के चाटूखेड़ा मंदिर परिसर में कोरोना नियमों को ताक पर रखकर अंधविश्वास का मेला देखने को मिला है। यहां चाटूखेड़ा मंदिर परिसर में कथित रूप से दो महिलाओं को देव परियां आ गईं। इस दौरान यहां सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। यहां कोरोना नियमों को ताक पर रखकर ग्रामीणों के ऊपर देव परियां आने वाली महिलाओं ने पानी फेंका। पानी के छींटे फेंकर यह दावा किया गया कि यह पानी पी लो तो कोरोना छू भी नहीं सकता।

Advertisment

कोरोना ठीक होने का दावा

इतना ही नहीं इस पानी को पीने के बाद कोरोना संक्रमित भी ठीक हो जाएगा। इस खबर के फैलने के बाद यहां के आस-पास के ग्रामीणों के सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठे हो गए। यहां देखते ही देखते लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। कोरोना नियमों को ताक पर रखकर यहां के ग्रामीणों ने न ही मास्क पहना था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया था। बता दें कि मंगलवार को यहां पूरे दिन यह कार्यक्रम चलता रहा। न ही प्रशासन को कोई खबर मिली और न ही कोई जागरुक वहां रोकने पहुंचा। यहां ग्रामीणों ने अंधविश्वास के चलते कोरोना नियमों को धता बताते हुए भीड़ इकट्ठी कर ली। बता दें कि कोरोना को लेकर ग्रामीण अंचलों में काफी अंधविश्वास फैल रहा है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज rajgrh me corona ka ilaj Rajgarh Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP corona ka ilaj blind trust bheed me corona ka ilaj andhwiswas
Advertisment
चैनल से जुड़ें