Advertisment

Crime News: खूनी संघर्ष में बदली मामूली झड़प, दो गुटों के बीच जमकर बरसे लाठी-डंडे

Crime News: खूनी संघर्ष में बदली मामूली झड़प, दो गुटों के बीच जमकर बरसे लाठी-डंडे crime-news-a-minor-skirmish-turned-into-a-bloody-conflict-sticks-and-sticks-rained-heavily-between-two-groups

author-image
Bansal News
Crime News: खूनी संघर्ष में बदली मामूली झड़प, दो गुटों के बीच जमकर बरसे लाठी-डंडे

दमोह। प्रदेश के दमोह जिले में शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों गुटों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। शनिवार की देर रात दोनों गुटों के बीच यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि लाठी और लोहे के पाइप के साथ जमकर मारपीट हो गई। इस झगड़े में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। झड़प के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। यह विवाद दो पेट्रोल पंपों के मालिकों के बीच हुई थी। विवाद में दोनों मालिकों को गंभीर चोटें आईं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह मामला शहर के गायत्री गेट इलाके का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले पेट्रोल पंप मालिक शैलेंद्र जैन और शिवांजय जैन के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी और लोहे के पाइप बरसाए। इस खूनी और हिंसक संघर्ष में शैलेंद्र और शिवांजय जैन दोनों को ही गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पेट्रोल पंप के मालिकों के बीच लंबे समय से विवाद था। लंबे समय से चले आ रहे विवाद ने शनिवार को भयावह रूप ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisment
Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश समाचार मध्य fight Damoh Damoh Fight Damoh Fight Between Petrol Pump Owners Damoh Fight Video Damoh me Fight Damoh Petrol Pump Damoh Petrol Pump Owner Fight in Damoh Petrol Pump Maaliko me Fight Petrol Pump Owners me Fight
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें