Advertisment

Cricketers in Ayodhya: अयोध्या पहुंचे अनिल कुंबले और वेंकटेश प्रसाद, बाकी क्रिकेटर्स भी पहुंचेंगे रामलला की नगरी

Cricketers in Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कल 12। 20 बजे से शुरू होगा।  इस कार्यक्रम के लिए देशभर से...

author-image
Bansal News
Cricketers in Ayodhya: अयोध्या पहुंचे अनिल कुंबले और वेंकटेश प्रसाद, बाकी क्रिकेटर्स भी पहुंचेंगे रामलला की नगरी

Cricketers in Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कल 12.20 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम के लिए देशभर से रामभक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं।  इस बीच कई क्रिकेटर्स भी हैं, जो अयोध्या पहुंच चुके हैं। आज पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद अयोध्या पहुंचे, तो वहीं अनिल कुंबले भी लखनऊ पहुंचे।

Advertisment

venkatesh-prasad-in-ayodhya

बाकी क्रिकेटर्स भी अयोध्या पहुंचने की तैयारी में हैं। लेकिन, पूर्व वेंकटेश प्रसाद और कुंबले अयोध्या पहुंच गए हैं। वेंकटेश प्रसाद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अयोध्या के कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। इन फ़ोटोज़ में वेंकटेश प्रसाद अयोध्या में घूमते नजर आ रहे हैं।

कुंबले पहुंचे लखनऊ

इसी बीच पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले भी अयोध्या पहुंचने की तैयारी में हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो लखनऊ में दिखाए दे रहे हैं। अनिल अब अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

https://twitter.com/PTI_News/status/1749008761346306129?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1749008761346306129%7Ctwgr%5Ee9465a06cf95541995ae453dca47cfe2cfb5649e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fsports%2Fcricket%2Fstory%2Fcricketers-arrives-ayodhya-for-pran-pratishtha-venkatesh-prasad-anil-kumble-sachin-tendulkar-virat-kohli-rohit-sharma-ram-mandir-ayodhya-tspo-1863987-2024-01-21

Advertisment

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कुंबले को फैन्स ने घेर लिया है। इसके बाद सुरक्षाबल ने कुंबले को फैन्स के बीच से निकाला और गाड़ी में बैठाया। दूसरी ओर वेंकटेश प्रसाद ने अयोध्या से फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। वेंकटेश ने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा- जय श्री राम।  क्या पल है। जीवन का शानदार पल।

इन क्रिकेटर्स को मिला न्योता

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिला था।

https://twitter.com/BluntIndianGal/status/1747212743638487058?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1747212743638487058%7Ctwgr%5Eaec164232f899a7ceb516dd43b423acc7a224271%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fbansalnews.com%2Fvirat-kohli-and-anushka-sharma-invited-for-pran-pratishtha-ceremony-ayodhya-ram-mandir-in-hindi-news-rvs%2F

Advertisment

इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व, रविचंद्रन अश्विन, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, कपिल देव, हरभजन सिंह, गौतम गंभीर, मिताली राज, भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, रवींद्र जडेजा और हरमनप्रीत कौर को भी न्योता मिला था।

ये भी पढ़ें: 

virat kohli Venkatesh Prasad Sachin tendulkar Rohit Sharma RAM MANDIR AYODHYA Pran-Pratishtha cricketers in ayodhya cricketers arrives ayodhya anil kumble
Advertisment
चैनल से जुड़ें