Advertisment

भारतीय क्रिकेटरों की पढ़ी-लिखी पत्नियां, जानिए कौन है इस मामले में नंबर वन?

भारतीय क्रिकेटरों की पढ़ी-लिखी पत्नियां, जानिए कौन है इस मामले में नंबर वन? Cricketers educated wives, know who is number one in this matter nkp

author-image
Bansal Digital Desk
भारतीय क्रिकेटरों की पढ़ी-लिखी पत्नियां, जानिए कौन है इस मामले में नंबर वन?

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर्स दौलत और शोहरत के मामले में दूसरे देशों के क्रिकेटरों से काफी आगे हैं। हालांकि, ज्यादातर क्रिकेटर, क्रिकेट में अपना करियर बनाने की वजह से ज्यादा पढ़ाई-लिखाई नहीं कर पाते हैं। लेकिन इन खिलाड़ियों की पत्नियां अपने पति से कहीं ज्यादा पढ़ी-लिखी होती हैं। आइए आज जानते हैं कि इन खिलाड़ियों की पत्नियां कितनी पढ़ी-लिखी हैं और इस मामले में कौन सबसे आगे है।

Advertisment

1. सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर इस मामले में पहले नंबर पर आती हैं। अंजलि पेशे से डॉक्टर हैं। उनके पिता आनंद मेहता एक प्रसिद्ध गुजराती उद्योगपति हैं। उनकी मां अन्नाबेन मेहता मूल रूप से ब्रिटिश निवासी हैं और वह एक गैर सरकारी संगठन “अपनालय” (Apnalaya) चलाती हैं। अंजलि अपने माता-पिता की एकमात्र बेटी हैं। 1990 में वह पहली बार हवाई अड्डे पर सचिन तेंदुलकर से मिली थीं, उस समय सचिन मात्र 17 वर्ष के थे, जबकि अंजलि 25 की थीं।
5 वर्ष तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने 24 मई 1995 को सचिन तेंदुलकर के साथ शादी कर ली थी।

Anjali Tendulkar

2. विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा

दुसरे नंबर पर आती हैं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)। अनुष्का एक बॉलीवुड स्टार हैं। उन्होंने आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया और फिर इकोनॉमिक्स मास्टर्स किया है। शर्मा का जन्म अयोध्या में हुआ था परन्तु उनके माता-पिता गढ़वाल, उत्तराखंड के रहने वाले है। उनके पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर है और माँ आशिमा शर्मा एक गृहणी है। उनके बड़े भाई कारनेश जो पहले राज्य-स्तरीय क्रिकेटर थे अब मर्चंट नेवी में कार्यरत है।

Anushka Sharma

3.रितिका सजदेह

टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर रह चुकी हैं, उन्होंने ग्रेजुएशन किया है। रोहित और रितिका ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया और फिर जाकर दोनों ने शादी कर ली।

Advertisment

Ritika Sajdeh

4. जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन

संजना ने भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह से इसी साल मार्च में शादी की है। संजना पेशे से एक स्पोर्ट्स एंकर हैं। संजना गणेशन का जन्म 6 मई 1991 को पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पुणे में की। संजना ने अपनी हाई स्कूल और इंटर की शिक्षा द बिशप स्कूल में पूरी की। फिर, उसने अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रवेश लिया। जहां से उसने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। वह अपने कॉलेज की पढ़ाई के दौरान एक स्वर्ण पदक विजेता थीं।

Sanjana Ganesan

5. साक्षी धोनी

टीम इंडिया के सबसे कामयाब कप्तानों में शुमार किए जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) की वाइफ साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। साक्षी और धोनी एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। लेकिन उनका प्यार परवान तब चढ़ा जब 2007 की सर्दियों में धोनी के मैनेजर और मित्र (युद्धजीत दत्ता) ने उनकी मुलाकात कोलकाता में करवाई। उन्होंने तीन साल तक एक दूसरे को समय दिया और अंत में वर्ष 2010 में दोनों ने शादी कर ली। साक्षी ने रांची के जवाहर विद्या मंदिर में कुछ समय के लिए धोनी के साथ पढ़ाई भी की है।

Sakshi Dhoni

Virat Kohli Wife Anushka Sharma virat kohli Team india Sanjana Ganesan Sakshi Dhoni Rohit Sharma wife Ritika Sajdeh Rohit Sharma Ritika Sajdeh MS Dhoni wife Sakshi Dhoni ms dhoni Mohammed Shami wife Hasin Jahan Mohammed Shami Mohammad Shami wife Hasin Jahan mohammad shami Mahendra Singh Dhoni Jasprit Bumrah wife Sanjana Ganesan jasprit bumrah Hasin Jahan educational qualification Anushka Sharma 2021 T20 World Cup Photos Tag 2021 T20 World Cup Photos 2021 T20 World Cup
Advertisment
चैनल से जुड़ें