Advertisment

Cricket News: भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बैटर बने ये खिलाड़ी, इस खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

Cricket News: भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने कैरिबियाई टीम को 7 विकेट से...

author-image
Bansal news
Cricket News: भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बैटर बने ये खिलाड़ी, इस खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

Cricket News: भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने कैरिबियाई टीम को 7 विकेट से हराया। टीम इंडिया को इस मैच में लगातार 2 हार के बाद जीत मिली, इस सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 1-2 से पीछे चल रही है।

Advertisment

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने इस मैच में बेहतरीन पारी खेली। सूर्या ने 83 और तिलक ने 49 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने इस शानदार पारी के साथ अपने सीनियर खिलाड़ी शिखर धवन को भी पीछे छोड़ दिया है।

शिखर धवन को छोड़ पीछे

दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने अपने 83 रनों की पारी के साथ टी20I फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है। शिखर धवन अब भारत के लिए टी20I फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एक स्पॉट नीचे आ गए है।

2 साल में ही किया कारनामा

सूर्यकुमार यादव अब भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बैटर बन गए हैं। सूर्या ने सिर्फ 2 साल में ही यह कारनामा कर दिया। उनके नाम 51 मैचों में कुल 1780 रन है। जिसमें 3 शतक और 14 अर्धशतक भी शामिल हैं।

Advertisment

इस दौरान सूर्यकुमार यादव का उच्चतम स्कोर 117 का रहा है। जबकि एवरेज 45 के आस पास, सूर्या के नाम टी20 में 162 चौके और 101 छक्के दर्ज हैं। टीम इंडिया से बाहर चल रहे दिग्गज ओपनर शिखर धवन के नाम 68 मैचों में 1759 रन हैं। उनका उच्चतम स्कोर 92 का रहा हैं। जबकि, औसत सिर्फ 27, शिखर धवन के नाम टी20 में 191 चौके और 50 छक्के दर्ज हैं।

कोहली-रोहित का भी तोड़ा रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से अब सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने के मामले में सूर्यकुमार यादव पहले खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्या ने यह मुकाम अपने 50वें मैच में हासिल किया। वहीं रोहित शर्मा ने 92वें जबकि कोहली ने 104वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी।

इसके अलावा वर्ल्ड क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने के मामले में एविन लुईस के बाद सूर्यकुमार यादव दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisment

लंबे समय से बाहर हैं धवन

बता दें कि शिखर धवन पिछले 9 महीनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे साल 2022 दिसंबर में खेला था। इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में फिर कभी मौका नहीं मिला। टी20 टीम से शिखर धवन काफी लंबे समय से बाहर हैं।

उन्होंने आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ 2021 में खेला था। आईपीएल 2023 में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें नेशनल टीम में जगह नहीं दी गई थी।

ये भी पढ़ें:

Don 3 Teaser Video: कंफर्म ! रणवीर ही होगें डॉन 3 के नए डॉन, सामने आया फिल्म का नया टीजर

Advertisment

Asian Champions Trophy 2023: आज भिड़ेंगे भारत-पाक, देखें कब और कहाँ होगा मुकाबला

Gmail New Feature: Gmail के इस फीचर्स से अंग्रेजी लिखना होगा आसान, जानिए इस नए फीचर की पूरी जानकारी

Delhivery: डेल्हीवेरी ने हैवेल्स इंडिया के साथ किया करार, वेयरहाउसिंग और ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन कराएगी मुहैया

Suryakumar Yadav, Cricket News, IND vs WI, Suryakumar Yadav record, Suryakumar Yadav Sixes Record, सूर्यकुमार यादव, क्रिकेट समाचार, भारत बनाम वेस्टइंडीज, सूर्यकुमार यादव रिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव छक्के रिकॉर्ड

cricket news ind vs wi Suryakumar Yadav Suryakumar Yadav record
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें