/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Rewa-News-5.jpg)
हाइलाइट
मऊगंज में "गोबर से धन परियोजना" की शुरुआत।
2 रूपए किलो खरीदा जा रहा गोबर।
गोबर से बनेगी लकड़ी, मिलेगा रोजगार।
Rewa News: मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। जिसे "गोबर से धन परियोजना" नाम दिया गया है। जिले के पन्नी पथरिया गांव में एक विशेष प्लांट को बनाया गया है।
इस प्लांट का उद्देश्य गौवंश के गोबर से लकड़ी बनाना होगा। साथ ही 2 रुपए प्रति किलो गोबर खरीदने की योजना बनाई है। मऊगंज प्रदेश का पहला ऐसा जिला है, जहां पर इस योजना की शुरुआत की गई।
"गोबर से धन परियोजना" की शुरूआत
MP में मऊगंज के नए जिला बनने के बाद आए दिन नए-नए प्रयास किए जा रहें हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर पर "गोबर से धन परियोजना" की शुरुआत कर प्लांट का उद्घाटन किया गया है। जो आने वाले समय में काफी उपयोगी साबित होगी।
संबंधित खबर: MP News: लोकसभा चुनाव में महिला वोटर को साधने संपर्क अभियान चलाएंगी महिला मोर्चा कार्यकर्ता, बैठक में बनी ये रणनीति
प्लांट संचालक लोगों से 2 रूपए प्रति किलो के हिसाब से गोवंश के गोबर को खरीदेंगे। इसके बाद गोबर में कोयले के बारीक पाउडर को मिलाकर मिश्रण तैयार किया जाएगा। मिश्रण को आटा चक्कीनुमा मशीन में डाला जाएगा।
मशीन द्वारा करीब 3 फिट लंबी और 5 इंच मोटी गोल लकड़ी बनकर तैयार होगी। गोबर और कोयले से बनी वाली लकड़ी सामान्य लकड़ी से 4 गुना ज्यादा जलेगी। इस प्रकिया से मशीन से रोजाना 6 टन लकड़ी का उत्पादन करके देगी।
संबंधित खबर: MP Republic Day Tableau: देश में एमपी की झांकी को प्रथम स्थान दिलाने करें वोट, आज शाम 5.30 बजे तक खुली है लाइन
कई समस्याओं से मिलेगी निजात
अनोखी पहल से बनी "गोबर से धन परियोजना" योजना को अगर MP का हर एक जिला (Rewa News) अपनाता है, तो कई समस्याएं कम हो जाएंगी। इसके साथ ही लोग अपना खुद का रोजगार भी शुरू कर सकेंगे। साथ ही आमदनी कर सकेंगे। यह योजना टैक्स फ्री रहेगी।
गोबर को लेकर प्लांट में बिक्री के कोई लाता है, तो उससे 2 रुपए प्रति किलो खरीदा जाएगा। साथ ही जो गौवंश रोड़ पर खुले घूमते हैं, उनको लोग बाधना शुरु कर देंगे। जिससे मवेशियों के एक्सीडेंट कम हो जाएंगे। ये योजना लोगों की आर्थिक स्थिति सुधार में सहायक साबित होगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें