Covid XE Variant: देश-दुनियाभर में जहां कोरोना वायरस का खतरा कम होने लगा है और सभी अर्थव्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलने लगी है वहीं पर कोरोना के नए वैरिएंट Covid XE Variant की हाल ही में ताजा अपडेट सामने आई है जहां पर महाराष्ट्र में इस वायरस का मामला मिलने की खबर पर सरकार ने स्पष्ट किया है।
जानिए क्या खबर आई थी सामने
आपको बताते चलें कि, बीते दिन बुधवार को महाराष्ट्र से खबर मिली थी कि, मुंबई में ओमीक्रोन-एक्सई वेरिएंट का पहला मामला रिपोर्ट हुआ है। जो पहले के सभी वायरसों से ज्यादा खतरनाक है। जिसकी अफवाह फैलने के बाद केंद्र ने साफ किया है कि, भी XE वेरिएंट का कोई सबूत नहीं मिला है। इसके अलावा कोरोना के कप्पा वैरिएंट की पुष्टि होने की खबर सामने आई है। बताते चलें कि, इस वैरिएंट के मामले पहले भी सामने आ चुके है। मुंबई से भेजे गए 230 नमूनों में 228 ओमीक्रोन, एक कप्पा और एक XE स्वरूप का था।
XE(कोरोना का नया वेरिएंट) के बारे में पुष्टि के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी(NIV) अधिकृत संस्थान है। हमने सैंपल भेजे हैं, अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। XE वेरिएंट में संक्रमण 10% तेजी से फैलता है, इसके अलावा घबराने की कोई बात नहीं है: राजेश टोपे, महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्री pic.twitter.com/UODfnq7OD2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2022
महाराष्ट्र के मंत्री ने दी जानकारी
इस खबर पर स्पष्ट करते हुए महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि, XE(कोरोना का नया वेरिएंट) के बारे में पुष्टि के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी(NIV) अधिकृत संस्थान है। हमने सैंपल भेजे हैं, अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। XE वेरिएंट में संक्रमण 10% तेजी से फैलता है, इसके अलावा घबराने की कोई बात नहीं है