Advertisment

COVID-19 , पुलिस भर्ती, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे व अन्य मुद्दों पर क्या बोले गृह मंत्री

author-image
Bansal News
COVID-19 , पुलिस भर्ती, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे व अन्य मुद्दों पर क्या बोले गृह मंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को पीसी में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान Dr Narottam Mishra उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 03 नए केस आए हैं, वहीं 08 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 37 हैं, वहीं संक्रमण दर 0.10% और रिकवरी रेट 98.70% है।

Advertisment

7 हजार 500 पदों पर होगी पुलिस भर्ती
गृह मंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश में 6 हजार पदों पर पुलिस आरक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वहीं आने वाले दिनों में 7 हजार 500 अतिरिक्त पदों पर पुलिस आरक्षकों की भर्ती की प्रकिया शुरु की जाएगी।
राष्ट्रपति जी का स्वागत
गृह मंत्री ने कहा है कि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का स्वागत मध्यप्रदेश की जनता पलक पांवड़े बिछाकर कर रही है। जनजातीय वर्ग से आने वाली द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने पर विरोध जताने वाली कांग्रेस अब पेसा एक्ट का भी विरोध कर रही है। #JanjatiyaGauravDivas

कमलनाथ पर कसा तंज
पीसी के दौरान गृह मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ जी जब-जब भाजपा विधायकों के संपर्क में होने की बात करते हैं तब-तब कांग्रेस टूट जाती है। हुल गांधी जी और कमलनाथ जी कांग्रेस पार्टी को खत्म करने के अभियान में लगे हुए हैं। राहुल गांधी जी के गुजरात चुनाव में प्रचार करते ही भाजपा की दो तिहाई बहुमत से जीत सुनिश्चित हो जाएगी।

श्रद्धा की हत्या
गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली में #Delhi , #Sharddha श्रद्धा की निर्मम हत्या की घटना बहुत ही पीड़ादायक है। श्रद्धा की हत्या के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे हत्याकांड पर कांग्रेस के आला नेताओं और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों के मुंह से एक शब्द नहीं निकलना उनकी संकुचित मानसिकता को दिखाता है। टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना कन्हैया कुमार की ब्रांडिंग के लिए #भारत_जोड़ो_यात्रा निकाली गई है।

Advertisment

शुभकामनाएं
पीसी से पहले गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि प्राकृतिक संपदा से संपन्न झारखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

भगवान बिरसा मुंडा
गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि अपना देश-अपनी माटी के उद्घोष के साथ देश में जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश में आदिवासी भाइयों को और सशक्त और समर्थ बनाने के लिए आज से पेसा एक्ट लागू किया जा रहा है। पेसा एक्ट लागू होने से अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम सभाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होगा। जनजातीय समुदाय को जल,जंगल और जमीन के प्रबंधन के अधिकार मिलेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर के लिये देश-प्रदेश के सभी आदिवासी भाईयों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर सादर नमन। निस्वार्थ भाव से आदिवासी समाज के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए किए गए उनके कार्यों ने समाज को नई दिशा दिखाई। उनका आदर्शपूर्ण जीवन शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है।

सराकरी जाब सरकारी नौकरी पुलिस रिक्रूटर्मेंट एमपी पुलिस भर्ती transition Shraddha rahul gandhi process president draupadi murmu Police recruitment Police Constable Recruitment pesa act PC narottam mishra murder MP Police Recruitment madhya pradesh Lord Birsa Munda Kanhaiya Kumar kamal nath Home Minister Gujarat Elections government jobs covid 19 Congress bjp bhopal Bharat Jodo Yatra adivasi
Advertisment
चैनल से जुड़ें