Advertisment

Covid-19 New Variant Omicron: नये स्वरूप के खतरे को देखते हुए सरकार टीकाकरण के प्रति गंभीर हो जाए- राहुल

Covid-19 New Variant Omicron: नये स्वरूप के खतरे को देखते हुए सरकार टीकाकरण के प्रति गंभीर हो जाए- राहुल Covid-19 New Variant Omicron: In view of the danger of the new form, the government should be serious about vaccination - Rahul

author-image
Bansal News
Rahul Gandhi ने फिर साधा RSS पर निशाना- कहा 'संघ का सामना और तीनों कृषि कानून का विरोध मिलकर करेंगे'

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना के नये स्वरूप को गंभीर खतरा करार देते हुए शनिवार को कहा कि अब केंद्र सरकार को सभी देशवासियों का टीकाकरण करने के प्रति गंभीर हो जाना चाहिए। उन्होंने ट्विटर पर एक चार्ट भी साझा किया और कहा कि अब तक देश में सिर्फ 31.19 प्रतिशत आबादी को ही टीके की दोनों खुराक दी गई है। राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कोविड का नया स्वरूप गंभीर खतरा है। इस समय यह बहुत जरूरी है कि भारत सरकार हमारे देशवासियों को टीके की सुरक्षा प्रदान करने के लिए गंभीर हो जाए। टीकाकरण के खराब आंकड़ों को एक व्यक्ति की तस्वीर के पीछे लंबे समय तक नहीं छिपाया जा सकता।’’

Advertisment

उल्लेखनीय है कि देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की कुल 120.96 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। इन सबके बीच, दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के एक नये स्वरूप के आने से कई देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं और उन्होंने बचाव के उपाय करने आरंभ कर दिए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक समिति ने कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप को ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया है और इसे ‘बेहद संक्रामक चिंताजनक स्वरूप’ करार दिया है।कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप के सामने आने के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, रूस और कई अन्य देशों के साथ यूरोपीय संघ ने अफ्रीकी देशों से लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

variant of concern variant b.1.1.529 omicron variant south african variant south africa variant Rahul Gandhi press conference rahul gandhi oom interview live rahul gandhi on third wave rahul gandhi lvie rahul gandhi attack on modi vaccine omicron variant symptoms omicron variant summary in five minute omicron variant of concern omicron variant in india omicron variant good news omicron variant covid omicron variant bad news omicron variant omicron vaccines omicron vaccine omicron in india omicron covid-19 variant omicron covid variant omicron covid omicron coronavirus variant omicron canada omicron africa omicron nu variant new variant omicron new variant new covid variant new coronavirus variant new corona variant indian variant uk covid-19 variant Covid-19 New Variant Omicron Covid Variant covid omicron coronavirus variant coronavirus cases in india corona variant corona omicron variant corona new variant found in south africa Corona new variant all you need to know about the omicron variant africa variant
Advertisment
चैनल से जुड़ें