Advertisment

CG News: पूर्व सीएम Raman Singh के करीबी Aman Singh को कोर्ट से मिली राहत, जानें क्या है सिंह का MP से कनेक्शन?

CG News: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में प्रमुख सचिव रह चुके अमन सिंह के खिलाफ चल रहे एक मामले को कोर्ट ने बंद कर दिया है।

author-image
Bansal news
CG News: पूर्व सीएम Raman Singh के करीबी Aman Singh को कोर्ट से मिली राहत, जानें क्या है सिंह का MP से कनेक्शन?

हाइलाइट्स

  • पूर्व सचिव Aman Singh को कोर्ट से मिली राहत
  • पूर्व सीएम रमन सिंह के कार्यकाल में रह चुके प्रमुख सचिव
  • आय से अधिक संपत्ति के मामले में मिली राहत
Advertisment

CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में प्रमुख सचिव रह चुके अमन सिंह के खिलाफ चल रहे एक मामले को कोर्ट ने बंद कर दिया है। दरअसल, अमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा था। इस मामले में 16 अप्रैल को ईओडब्ल्यू (EOW) ने रायपुर की निचली अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस मामले (CG News) में राज्य EOW-ACB 3 साल तक जांच के बाद भी अमन सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ आरोपों को साबित नहीं कर पाया।

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि फरवरी 2020 में ईओडब्ल्यू (EOW) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन के खिलाफ एफआइआर (FIR) दर्ज की गई थी। ये FIR आरटीआई कार्यकर्ता ने की थी।

Advertisment

हालांकि, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 2 साल पहले FIR को रद्द कर दिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट (CG News) ने मार्च 2023 में हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया था। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2023 में हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया था।

अमन सिंह का क्या है MP से कनेक्शन?

अमन सिंह मप्र के भोपाल के रहने वाले हैं। उन्होंने MACT (अब मैनिट) से पढ़ाई की थी। सिंह भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी और सिविल सेवक भी रहे हैं।
बता दें कि 1995 में अमन सिंह भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में शामिल हुए थे, उसके बाद वे प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ में तैनात हुए और 2014 में अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया था।
अमन सिंह ने अप्रैल 2009 से दिसंबर 2013 तक कानपुर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में पद संभाला। उसके बाद साल जुलाई 2013 से दिसंबर 2018 तक इंदौर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भी यही पद संभाला।

सिंह को अडानी ग्रुप में मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमन सिंह को हाल ही में अडानी ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अमन सिंह 1 मई से अडानी ग्रुप में प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी एंड चेयरमेंस ऑफिस का पद संभालेंगे। इस बारे में खुद अडानी ग्रुप ने जानकारी दी है। बता दें कि अमन सिंह नवंबर 2022 में अडानी ग्रुप में शामिल हो गए थे।

Advertisment

ये भी पढ़ें: CG Train Cancel: 19 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक 22 ट्रेनें कैंसिल, पिछले 10 दिनों में 58 गाड़ियां रद्द

CG News: अंबिकापुर में इस दिन आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, 11 साल पहले प्रतीकात्मक लाल किला से किया था सभा को संबोधित

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें