Advertisment

Durg Bike Couple : चलती बाइक पर कपल का आपत्तिजनक वीडियो आया सामने

Durg Bike Couple : चलती बाइक पर कपल का आपत्तिजनक वीडियो आया सामने,

author-image
Bansal News
Durg Bike Couple : चलती बाइक पर कपल का आपत्तिजनक वीडियो आया सामने

भिलाई। दुर्ग जिले में एक चलती बाइक पर कपल का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवती बाइक की टंकी पर बैठी नजर आ रही है और लड़के को गले लगाए हुए है। दोनों युवक-युवती शहर में इसी तरह  घूमते नजर आए। इस दौरान उनके दोस्त दूसरी गाड़ियों में पीछे चल रहे थे। यह पूरी घटना बंसल न्यूज़ के कैमरे में कैद हुई है।

Advertisment

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Video-2023-01-21-at-3.26.42-PM.mp4"][/video]

दरअसल, शनिवार सुबह 9.50 बजे एक बिना नंबर की हाई स्पीड ब्लैक कलर की बाइक में एक लड़का भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम पीछे वाले रास्ते से निकला। उसके पीछे कई स्कूटर और बाइक चालक चलते हुए वीडियो बना रहे थे। जब बंसल न्यूज़ की टीम ग्लोब चौक तक उनका पीछा करते हुए पहुंची तो देखा कि लड़का और लड़की एक बाइक में फिल्मी अंदाज में रोमांस कर रहे हैं।

लड़की का चेहरा लड़के के जैकेट से छिपा हुआ था। ये लोग ग्लोब चौक से सेक्टर 8 फ्लाई ओवर होते हुए नेहरू नगर भेलवा तालाब के आगे कुछ देर रुके। उसके बाद वहां से स्मृति नगर के एक रेस्टोरेंट में चले गए। इस दौरान जिन लोगों ने भी इन्हें देखा, वह हैरान रह गया। दूसरे लोग भी पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते दिखे।

Advertisment
भिलाई viral video romance on moving bike Durg district Durg Bike Couple durg couple Chhattisgarh bike Bhilai
Advertisment
चैनल से जुड़ें