Advertisment

दंपति ने Online खरीदी बिल्ली, घर पहुंचा बाघ का बच्चा, जानें फिर क्या हुआ

author-image
Pooja Singh
दंपति ने Online खरीदी बिल्ली, घर पहुंचा बाघ का बच्चा, जानें फिर क्या हुआ

Online Shopping के दौरान गलत सामान पहुंचने का तो मामला कई बार सामने आया है। लेकिन ये मामला हैरान कर देने वाला है। फ्रांस में एक कपल ने ऑनलाइन बिल्ली खरीदी जिसके बाद उनके घर गलती से बाघ का बच्चा पहुंच गया।

Advertisment

2018 में खरीदी थी ONLINE बिल्ली

मामला दो साल पुराना 2018 का है। फ्रांस में एक कपल ने दो साल पहले 5 लाख 19 हजार रुपए में ऑनलाइन Savannah बिल्ली खरीदी थी। एक हफ्ते उन्हें पता चला कि यह बिल्ली नहीं, बल्कि कोई जंगली जानवर है। इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल फोनकर पुलिस को दी। घर पहुंची पुलिस ने उन्हें बताया कि, गलती से उन्हें इंडोनेशिया के सुमात्रा टाइगर Sumatra Tiger का बच्चा डिलेवर कर दिया गया है।

तस्करी के आरोप में दंपति की हुई थी गिरफ्तारी

पुलिस भी यह देखकर हैरान हो गई कि इंडोनेशिया के सुमात्रा टाइगर का यह बच्चा फ्रांस में कैसे पहुंच गया। मामले में पुलिस ने बिल्ली खरीदने वाली दंपती समेत अन्य 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके लिए पुलिस ने पूरे दो साल मामले की जांच की। जांच में निर्दोष पाए जाने के बाद कोर्ट ने कपल को रिहा कर दिया है।

निर्दोंश मिलने पर पुलिस ने किया रिहा

वहीं स्थानीय रिपोर्टों की मानें तोर, मामले का विवरण हाल ही में सामने आया था जब बड़ी बिल्ली खरीदने वाले दंपत्ति सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दंपति पर संरक्षित प्रजातियों की तस्करी का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया था बाद में उन्हें रिहा कर दिया।

Advertisment
फ्रांसीसी बायोडायवर्सिटी टीम की देखरेख में है बच्चा

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि फ्रांस में यह जानवर कैसे पहुंचा। गलती से कपल के घर पहुंचे बाघ के बच्चे को अब फ्रांसीसी बायोडायवर्सिटी टीम को सौंपा दिया गया है। जहां इसकी देखभाल की जा रही है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें