पश्चिम बंगाल बाबरी मस्जिद निर्माण: RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- ये न तो मुसलमानों के फायदे के लिए है और न ही हिंदुओं के लिए

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण हो रहा है। इस पर पूरे देश में बहस जारी है। इस मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पहली बार बयान दिया है।

West Bengal Babri Masjid Nirman RSS chief Mohan Bhagwat statement hindi news

Babri Masjid RSS Chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बेलडांगा में कहा कि मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण न तो मुसलमानों के फायदे के लिए है और न ही हिंदुओं के लिए। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर पूरे देश में बहस जारी है। तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने मस्जिद की नींव रखी थी। अब इस पर संघ प्रमुख का बयान भी आया है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने ये कहा

बेलडांगा में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अब, यह बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण करके विवाद को फिर से शुरू करने की एक राजनीतिक साजिश है। यह वोटों के लिए किया जा रहा है। यह न तो मुसलमानों के फायदे के लिए है और न ही हिंदुओं के लिए... ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं यही सोचता हूं।

'सरकार को मंदिर या धार्मिक स्थल नहीं बनाना चाहिए'

संघ प्रमुख मोहन भागवत से पूछा गया कि क्या सरकारी पैसे से धार्मिक स्थल बनाना सही है, तो उन्होंने कहा कि सरकार को मंदिर या कोई भी धार्मिक स्थल नहीं बनाना चाहिए। यही नियम है। सोमनाथ मंदिर बनाया गया था। उस समय सरदार वल्लभभाई पटेल गृह मंत्री थे। राष्ट्रपति इसके उद्घाटन में शामिल हुए थे, लेकिन सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं किया गया था। राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बनाया गया था। सरकार को एक ट्रस्ट बनाने के लिए कहा गया था और उन्होंने ऐसा किया। सरकार ने पैसा नहीं दिया। राम मंदिर में हम सभी ने योगदान दिया।

बांग्लादेश में कठिन हालात के बावजूद एकजुट रहें हिंदू

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर कहा कि वहां हिंदू अल्पसंख्यक हैं और हालात काफी कठिन हैं। हालात कठिन होने के बावजूद अधिकतम सुरक्षा के लिए वहां के हिंदुओं को एकजुट रहना होगा। दुनियाभर के हिंदुओं को उनकी मदद करनी चाहिए। हम अपनी सीमाओं के भीतर रहकर जितनी मदद कर सकते हैं, उतनी मदद करनी चाहिए। हमें जो कुछ भी संभव है, वह करना होगा और हम कर भी रहे हैं।

हिंदुओं के लिए एकमात्र देश भारत

संघ प्रमुख भागवत ने कहा कि हिंदुओं के लिए एकमात्र देश भारत है। भारत सरकार को इस पर संज्ञान लेना होगा। उसे कुछ न कुछ करना पड़ेगा। संभव है कि वह पहले से ही कुछ कर रही हो। कुछ बातें सार्वजनिक की जाती हैं, कुछ नहीं की जा सकतीं। कभी नतीजे निकलते हैं, कभी नहीं निकलते। लेकिन कुछ न कुछ तो करना ही होगा। अगर हिंदू समाज एकजुट होकर खड़ा हो जाए, तो बंगाल में हालात बदलने में देर नहीं लगेगी।

ये खबर भी पढ़ें:  भारतीय रेल ने बढ़ाया ट्रेनों का किराया: 26 दिसंबर बढ़ेंगे रेट, भोपाल से दिल्ली का सफ़र भी महंगा, देखें नई रेट लिस्ट

'ये संघर्ष भड़काने का प्रयास'

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने बेलडांगा में तृणमूल कांग्रेस के सस्पेंड विधायक हुमायूं कबीर द्वारा रखी गई बाबरी मस्जिद की आधारशिला पर बयान दिया है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ये संघर्ष भड़काने का एक प्रयास है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article