/bansal-news/media/media_files/2025/12/20/t20-world-cup-india-squad-2025-12-20-13-12-08.jpg)
T20 World Cup India Squad: फरवरी 2026 में होने वाले आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई। अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया।
BCCI के मुंबई स्थित बीसीसीआई हेड ऑफिस में सिलेक्शन कमेटी की बैठक हुई। इसमें चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर, कप्तान सूर्यकुमार यादव, BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया मौजूद थे।
अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल को बाहर कर दिया गया। ईशान सिंह और रिंकू सिंह को मौका दिया गया है। यह टीम वर्ल्ड कप से पहले 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही 3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज में भी हिस्सा लेगी।
भारत-पाक मुकाबला 15 फरवरी
टी-20 विश्व कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा, जिसमें भारत और श्रीलंका सह-मेजबान हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित क्रिकेट मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा।
टीम इंडिया अपने ग्रुप मुकाबले चार अलग-अलग स्टेडियमों में खेलेगी। भारतीय टीम के ग्रुप मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) और नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में होंगे।
रोहित शर्मा ब्रांड एंबेसडर
आईसीसी द्वारा आयोजित T20 वर्ल्ड कप का आयोजन हर दो साल में किया जाता है और इस टूर्नामेंट का फरवरी में होने वाला टूर्नामेंट 10वां संस्करण होगा।
रोहित शर्मा को 2026 के T20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
भारत और श्रीलंका दूसरी बार आईसीसी मेंस T20 विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं। इससे पहले 2012 के संस्करण का श्रीलंका मेजबान था, जबकि भारत ने साल 2016 में इसकी मेजबानी की थी।
भारत दो बार की चैंपियन
2026 के T20 वर्ल्ड कप में बीस टीमें हिस्सा लेंगी। पांच-पांच टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, नीदरलैंड, नामीबिया और अमेरिका के साथ रखा गया है।
दो बार की विजेता भारत मौजूदा T20 विश्व कप चैंपियन है। वह अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए के खिलाफ करेगा।
T20 विश्व कप 2026 की टीमें और ग्रुप
ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड, नामीबिया, अमेरिका
ग्रुप बी: श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान
ग्रुप सी: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली
ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई, कनाडा
टी20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल
07 फरवरी 2026. 11:00 AM. पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स. SSC, कोलंबो
07 फरवरी 2026. 3:00 PM. वेस्टइंडीज vs बांग्लादेश. कोलकाता
07 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs USA. मुंबई
08 फरवरी 2026. 11:00 AM. न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान. चेन्नई
08 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs नेपाल. मुंबई
08 फरवरी 2026. 7:00 PM. श्रीलंका vs आयरलैंड. प्रेमदासा, कोलंबो
09 फरवरी 2026. 11:00 AM. बांग्लादेश vs इटली. कोलकाता
09 फरवरी 2026. 3:00 PM. जिम्बाब्वे vs ओमान. SSC. कोलंबो
09 फरवरी 2026. 7:00 PM. साउथ अफ्रीका vs कनाडा. अहमदाबाद
10 फरवरी 2026. 11:00 AM. नीदरलैंड्स vs नामीबिया. दिल्ली
10 फरवरी 2026. 3:00 PM. न्यूजीलैंड vs UAE. चेन्नई
10 फरवरी 2026. 7:00 PM. पाकिस्तान vs USA. SSC. कोलंबो
11 फरवरी 2026. 11:00 AM. साउथअफ्रीका vs अफगानिस्तान. अहमदाबाद
11 फरवरी 2026. 3:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड. प्रेमदासा. कोलंबो
11 फरवरी 2026. 7:00 PM. इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज. मुंबई
12 फरवरी 2026. 11:00 AM. श्रीलंका vs ओमान. कैंडी
12 फरवरी 2026. 3:00 PM. नेपाल vs इटली. मुंबई
12 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs नामीबिया. दिल्ली
13 फरवरी 2026. 11:00 AM. ऑस्ट्रेलिया vs जिम्बाब्वे. प्रेमदासा. कोलंबो
13 फरवरी 2026. 3:00 PM. कनाडा vs UAE. दिल्ली
13 फरवरी 2026. 7:00 PM. USA vs नीदरलैंड्स. चेन्नई
14 फरवरी 2026. 11:00 AM. आयरलैंड vs ओमान. SSC, कोलंबो
14 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs बांग्लादेश. कोलकाता
14 फरवरी 2026. 7:00 PM. न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका. अहमदाबाद
15 फरवरी 2026. 11:00 AM. वेस्टइंडीज vs नेपाल. मुंबई
15 फरवरी 2026. 3:00 PM. USA vs नामीबिया. चेन्नई
15 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs पाकिस्तान. प्रेमदासा, कोलंबो
16 फरवरी 2026. 11:00 AM. अफगानिस्तान vs UAE. दिल्ली
16 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs इटली. कोलकाता
16 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका. कैंडी
17 फरवरी 2026. 11:00 AM. न्यूजीलैंड vs कनाडा. चेन्नई
17 फरवरी 2026 3:00 PM. आयरलैंड vs जिम्बाब्वे. कैंडी
17 फरवरी 2026. 7:00 PM. बांग्लादेश vs नेपाल. मुंबई
18 फरवरी 2026. 11:00 AM. साउथ अफ्रीका vs UAE. दिल्ली
18 फरवरी 2026. 3:00 PM. पाकिस्तान vs नामीबिया. SSC, कोलंबो
18 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs नीदरलैंड्स. अहमदाबाद
19 फरवरी 2026. 11:00 AM. वेस्टइंडीज vs इटली. कोलकाता
19 फरवरी 2026. 3:00 PM. श्रीलंका vs जिम्बाब्वे. प्रेमदासा, कोलंबो
19 फरवरी 2026. 7:00 PM. अफगानिस्तान vs कनाडा, चेन्नई
20 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs ओमान. कैंडी
20 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs ओमान. कैंडी
ग्रुप मुकाबलों के बाद सुपर 8, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।
ये भी पढ़ें: IPL Auction 2026: IPL ऑक्शन में 77 प्लेयर्स पर खर्च हुए 215 करोड़ रुपये, कैमरन ग्रीन सबसे महंगे बिके
भारत vs न्यूजीलैंड सीरीज शेड्यूल
11 जनवरीः पहला वनडे, वडोदरा
14 जनवरीः दूसरा वनडे, राजकोट
18 जनवरीः तीसरा वनडे, इंदौर
21 जनवरी: पहला टी20, नागपुर
23 जनवरीः दूसरा T20, रायपुर
25 जनवरी: तीसरा टी20, गुवाहाटी
28 जनवरी: चौथा टी20, विशाखापत्तनम
31 जनवरीः पांचवां टी20, तिरुवनंतपुरम
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us