
IPL 2026 Mini Auction Live Updates
IPL 2026 Mini Auction: IPL 2026 के लिए मिनी ऑक्शन मंगलवार को अबूधाबी में हुआ। 156 खिलाड़ियों पर बोली लगी। 10 टीमों ने 215.45 करोड़ रुपये खर्च करके 77 खिलाड़ी खरीदे। इसमें 29 विदेशी और 48 भारतीय खिलाड़ी शामिल रहे। IPL 26 मार्च से शुरू होगा।
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। कैमरन ग्रीन ने अपने ही हमवतन मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें 2024 में KKR ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों में ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपए के साथ पहले और श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ रुपए के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
- Dec 16, 2025 15:18 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: 25.20 करोड़ में बिके कैमरून ग्रीन

- Dec 16, 2025 18:13 IST
प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा 14.20 करोड़
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/16/prashant-veer-csk-2025-12-16-18-13-38.jpg)
स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर प्रशांत वीर को CSK ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। अनकैप्ड प्लेयर कार्तिक शर्मा की भी चांदी हो गई। उन्हें CSK ने 14.20 करोड़ में खरीदा।
- Dec 16, 2025 16:38 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: रवि बिश्नोई को राजस्थान ने 7.20 करोड़ में खरीदा
आईपीएल 2026 की नीलामी में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन को चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा मुजीब उर रहमान और महीश तीक्ष्णा को इस दौर में कोई खरीदार नहीं मिला और दोनों खिलाड़ी अनसोल्ड रहे।
- Dec 16, 2025 16:37 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: 18 करोड़ में बिके मथीशा पथिराना
- Dec 16, 2025 16:35 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: आईपीएल 2026 में अब तक अनसोल्ड रहे खिलाड़ी
- Dec 16, 2025 15:40 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: बेन डकेट 2 करोड़ में बिके
आईपीएल 2026 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट को 2 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन को भी 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। दोनों ही खिलाड़ी बेस प्राइज पर बिके।
/bansal-news/media/post_attachments/telegraph/2024/Feb/1708086769_new-project-11-721491.jpg)
- Dec 16, 2025 15:35 IST
वेंकटेश अय्यर सिर्फ 7 करोड़ रुपये में बिके, डिकॉक और फिन एलन भी बिके
पिछले सीजन में 23.75 करोड़ रुपये में बिकने वाले भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को आईपीएल 2026 की नीलामी में इस बार 7 करोड़ रुपये में खरीदा गया। आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर को अपने साथ जोड़ा। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन को 2 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को 1 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।
/bansal-news/media/post_attachments/2025/12/VenkateshIyer-291697.jpg?w=440)
- Dec 16, 2025 15:30 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: क्विंटन डिकॉक को मुंबई इंडियंस ने महज 1 करोड़ में खरीदा
आईपीएल 2026 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को उनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में खरीद लिया। महज एक करोड़ में हुई इस डील ने नीलामी में सभी को चौंका दिया।
/bansal-news/media/post_attachments/static-assets/waf-images/b3/19/dd/4-3/592-444/P0D6iOVqqw-401179.jpg)
- Dec 16, 2025 15:23 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: पृथ्वी शॉ और डेवोन कॉनवे नहीं बिके
आईपीएल 2026 की नीलामी के पहले सेट में कई बड़े नामों को निराशा हाथ लगी। इस शुरुआती दौर में पृथ्वी शॉ, जैक फ्रेजर मैकगर्क और डेवोन कॉनवे पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई, जिसके चलते ये तीनों खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए।
/bansal-news/media/post_attachments/2025/12/PrithviShaw5-382604.jpg)
- Dec 16, 2025 15:20 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: 2 करोड़ में बिके वानिंदु हसारंगा, लियाम लिविंगस्टोन अनसोल्ड
आईपीएल 2026 की नीलामी में श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसारंगा को लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, इंग्लैंड के विस्फोटक ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई और वह अनसोल्ड रह गए। इसके अलावा न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को भी इस राउंड में कोई खरीदार नहीं मिल सका।
/bansal-news/media/post_attachments/image/upload/f_auto/lsci/db/PICTURES/CMS/340500/340569.6-561535.jpg)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
/bansal-news/media/post_attachments/static-assets/waf-images/a1/d1/06/16-9/BOhFTF1WTM-507070.png?v=23.07&w=600)
चैनल से जुड़ें