Advertisment

आवारा कुत्तों का केस: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित, वकीलों से एक हफ्ते में लिखित जवाब मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में संशोधन की मांग करने वाली कई याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों से एक सप्ताह के भीतर लिखित जवाब दाखिल करने को कहा है।

author-image
Rahul Garhwal
stray dog case Supreme Court hearing complete decision reserved hindi news

Stray Dog Case Supreme Court Decision Reserved: आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में संशोधन की मांग को लेकर लगाई गई सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली। 29 जनवरी, गुरुवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि सभी वकील एक हफ्ते के अंदर लिखित जवाब दाखिल करें।

Advertisment

जस्टिस विक्रम नाथ, संदीप मेहता, एनवी अंजारिया की बेंच ने की सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एनवी अंजारिया की बेंच के सामने डॉग लवर्स, डॉग बाइट के पीड़ितों, पशु अधिकार कार्यकर्ताओं, केंद्र और राज्य सरकारों के वकीलों ने दलीलें और तर्क रखे थे।

AWBI को दिया आवेदनों पर फैसला लेने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने पशु कल्याण बोर्ड ऑफ इंडिया (AWBI) को पशु आश्रयों या पशु जन्म नियंत्रण सुविधाओं के लिए परमिशन मांगने वाले गैर-सरकारी संगठनों के आवेदनों पर कार्रवाई का आदेश दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंच ने AWBI की ओर से पेश वकील से कहा कि या तो आप आवेदन स्वीकार करें या अस्वीकार करें, लेकिन इसे शीघ्र करें।

supreme court dogs case
सुप्रीम कोर्ट

राज्य सरकारों की लापरवाही पर सख्त रुख

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों द्वारा आवारा कुत्तों की नसबंदी की दर बढ़ाने के निर्देशों का पालन नहीं करने पर चिंता जताई थी। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों पर टिप्पणी की थी कि वे सभी हवाई किले बना रहे हैं।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें:LPG, पान मसाला और सिगरेट के बदले ये 5 नियम

सुप्रीम कोर्ट ने असम के आंकड़ों पर हैरानी जताई

danger dog supreme court
आवारा कुत्तों के काटने के मामले बढ़े

सुप्रीम कोर्ट बेंच ने असम से जुड़े आंकड़ों पर हैरानी जताई। बेंच ने कहा कि राज्य में 2024 में कुत्तों के काटने के 1.66 लाख केस सामने आए, जबकि वहां सिर्फ एक डॉग सेंटर है। कोर्ट ने ये भी बताया कि जनवरी 2025 में ही 20 हजार 900 लोगों को कुत्तों ने काटा, जो बेहद चिंताजनक है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:Redmi Note 15 Pro Series Launch: नई डिजाइन, 200MP कैमरा और 100W चार्जिंग के साथ Xiaomi का बड़ा दांव

13 जनवरी की सुनवाई में क्या कहा था

सुप्रीम कोर्ट ने 13 जनवरी को हुई सुनवाई में कहा था कि वो राज्यों से कुत्ते के काटने की घटनाओं के लिए ‘भारी हर्जाना देने को कहेगी और ऐसे मामलों के लिए कुत्तों को खाना खिलाने वालों को जवाबदेह ठहराएगी। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले 5 सालों से आवारा पशुओं से संबंधित मानदंडों के लागू नहीं होने पर भी चिंता जताई थी।

Advertisment
supreme court Supreme Court stray dogs decision Supreme Court stray dogs case Supreme Court stray dogs order SC Stray Dog Case: Supreme Court stray dogs
Advertisment
चैनल से जुड़ें