Advertisment

सीनियर जर्नलिस्ट मार्क टली का निधन: BBC दिल्ली हेड रहे, भिंडरावाले का इंटरव्यू लिया, इंदिरा से लेकर राजीव तक की हत्या को किया था कवर

BBC दिल्ली हेड रहे मार्क टली का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने भिंडरावाले का इंटरव्यू लिया था। इंदिरा से लेकर राजीव तक की हत्या को कवर किया था।

author-image
Rahul Garhwal
Senior journalist Mark Tully passes away bbc delhi hindi news

Mark Tully No More: सीनियर जर्नलिस्ट मार्क टली का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका इलाज दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। मार्क टली BBC दिल्ली हेड रहे। उन्होंने भिंडरावाले का इंटरव्यू लिया था। इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी तक की हत्या को कवर किया। मार्क टली के निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्त सतीश जैकब ने दी।

Advertisment

रविवार दोपहर को ली आखिरी सांस

मार्क टली पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। रविवार दोपहर को उन्होंने आखिरी सांस ली।

मार्क टली ने लिया था भिंडरावाले का इंटरव्यू

मार्क टली का जन्म कोलकाता में हुआ था। वे 22 साल तक BBC नई दिल्ली ब्यूरो प्रमुख रहे। वे एक फेमस लेखक भी थे और BBC रेडियो 4 के प्रोग्राम समथिंग अंडरस्डूट के प्रेजेंटेटर रहे। मार्क टली ने 1980 के दशक में खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले का इंटरव्यू लिया था।

पद्म भूषण से सम्मानित थे मार्क टली

मार्क टली को 2002 में नाइट की उपाधि दी गई थी। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था। मार्क टली ने भारत पर कई किताबें लिखीं, जिनमें 'नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया',  'द हार्ट ऑफ इंडिया' और 'इंडिया इन स्लो मोशन' शामिल हैं।

Advertisment
mark tully
Advertisment
चैनल से जुड़ें