Advertisment

Latest Updates 5 December: 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के बीच चर्चा, MP में BJP विधायक दल की बैठक

5 दिसंबर को 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के बीच चर्चा होगी। मध्यप्रदेश में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। MP विधानसभा शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन है।

author-image
Rahul Garhwal
Putin India Visit 23rd India Russia Annual Summit BJP Legislature Party meeting MP 5 december breaking news

रूसी राष्ट्रपति पुतिन, पीएम नरेंद्र मोदी, MP के सीएम मोहन यादव, CG के सीएम विष्णुदेव साय

Latest Updates 5 December: 5 दिसंबर, शुक्रवार को देश-विदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…

Advertisment

23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन

narendra modi putin
पीएम हाउस में हंसते-मुस्कुराते पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन

रूसी राष्ट्रपति भारत दौरे पर हैं। 5 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत रूसी राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। 10 बजे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट जाएंगे। 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय बातचीत होगी। दोपहर 4 बजे भारत मंडपम में भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित किया जाएगा। शाम 7 बजे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में राजकीय भोज होगा।

MP बीजेपी विधायक दल की बैठक

BJP Legislature Party meeting MP
सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

भोपाल सीएम हाउस में सुबह 8:30 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और सरकार के 2 साल पूरे होने पर चर्चा करेंगे।

MP विधानसभा शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन

mp vidhansabha last day 5 december updates
मध्यप्रदेश विधानसभा

मध्यप्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र का 5 दिसंबर को आखिरी दिन होगा। शासकीय कार्य दोपहर 1:30 बजे तक होने की संभावना है, जिसके बाद अशासकीय कार्यों (जैसे निजी सदस्यों के संकल्प और विधेयक) पर चर्चा की जाएगी।

Advertisment

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का MP दौरा

cm vishnudev sai mp visit
सीएम विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 5 दिसंबर को मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 9 बजे रायपुर से ग्वालियर पहुंचेंगे। सीएम साय एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 बजे वे ग्वालियर से रायगढ़ जाएंगे और अघोर गुरुपीठ पहुंचेंगे।

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड E-KYC की आखिरी तारीख

ration card e-kyc
राशन कार्ड E-KYC

छत्तीसगढ़ में 5 दिसंबर राशन कार्ड E-KYC की आखिरी तारीख है। अब भी हजारों E-KYC पेंडिंग हैं। E-KYC नहीं कराने वालों के राशन कार्ड रद्द हो जाएंगे।

5 december ko kya hoga BJP Legislature Party meeting in MP 23rd India Russia Annual Summit Vladimir Putin India Visit putin india visit Putin In India
Advertisment
चैनल से जुड़ें