Punjab Tarn Taran Law College Firing: चुप चाप क्लास में आया, फिर अचानक छात्रा की गोली मारकर कर दी हत्या, खुद को भी मारी गोली, Video Viral

Punjab Tarn Taran Law College Firing:वैलेंटाइन डे वीक चल रहा है, प्यार भरे इस माहौल के बीच पंजाब के तरनतारन से झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक छात्र ने अपनी ही सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी।

new poster 1 (49)

Punjab Tarn Taran Law College Firing:वैलेंटाइन डे वीक चल रहा है, प्यार भरे इस माहौल के बीच पंजाब के तरनतारन से झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक छात्र ने अपनी ही सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया और तेजी से वायरल हो रहा है। 

क्या है मामला 

पंजाब के तरनतारन जिले से सोमवार को गांव उसमा स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में पढ़ाई के दौरान एक छात्र ने अपनी ही सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके तुरंत बाद छात्र ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृत छात्रा की पहचान संदीप कौर, निवासी नौशहरा पन्नुआ के रूप में हुई है।जबकि आरोपी छात्र की पहचान प्रिंस राज, निवासी गांव मलियां के रूप में की गई है। दोनों ही उसी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना 

पुलिस के अनुसार, जैसे ही क्लास शुरू हुई, प्रिंस राज क्लासरूम के अंदर दाखिल हुआ। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि  उसने बेहद करीब से संदीप कौर के सिर में गोली मारी। इसके बाद उसने पिस्तौल को दोबारा लोड किया और खुद को भी गोली मार ली। गोली इतनी नजदीक से चलाई गई कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: भोपाल में गोमांस-गंदे पानी को लेकर प्रदर्शन: कांग्रेस ने किया निगम के ISBT दफ्तर का घेराव, मेयर और MIC मेम्बर का रावण रूपी पुतला फूंका

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। DSP जगबीर सिंह ने बताया कि, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है। कॉलेज परिसर को सील कर दिया गया है और छात्रों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर एक छात्र कॉलेज के अंदर पिस्तौल लेकर कैसे पहुंचा? क्या कॉलेज गेट पर कोई सुरक्षा जांच नहीं थी? कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी छात्र ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया। क्या यह मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा था या किसी आपसी विवाद का नतीजा? पुलिस परिजनों, सहपाठियों और कॉलेज प्रशासन से पूछताछ कर हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:Breaking News Live Update 9 February: पंजाब के तरनतारन लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या, क्लासरूम में घुसकर सिर में गोली मारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article